साल के अंतिम रविवार को शुभ योग का संयोग, वृश्चिक समेत 5 राशि वालों के धन और सम्मान में होगी वृद्धि, न्यू ईयर की करेंगे प्लानिंग

साल के अंतिम रविवार को शुभ योग का संयोग, वृश्चिक समेत 5 राशि वालों के धन और सम्मान में होगी वृद्धि, न्यू ईयर की करेंगे प्लानिंग

Daily Lucky Tarot Horoscope 28 December : कल साल 2025 की अंतिम 28 तारीख और रविवार का दिन है. रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है और इनकी पूजा करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. साथ ही रविवार के दिन चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि मीन में विराजमान रहेंगे, जहां शनि के साथ युति बनने जा रही है. साथ ही साल के अंतिम रविवार को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 28 दिसंबर को वृश्चिक, धनु, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल विदेश में काम करने या पढ़ने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है और रिश्ते को भरोसे और ट्रांसपेरेंसी के साथ शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं साल की अंतिम 28 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

वृषभ (टेन ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम रविवार को वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. वृषभ राशि वाले रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करेंगे. भगवान पर आपका विश्वास और भी मजबूत होगा और न्यू ईयर की पार्टी का आयोजन भी करेंगे. पैतृक संपत्ति के बंटवारे की संभावना है और आपको अपना मनचाहा हिस्सा मिल सकता है. परिवार के किसी बड़े सदस्य ने सुलह की प्रक्रिया शुरू की है. माताजी की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आप कल राहत की सांस ले पाएंगे. वृषभ राशि वाले दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

कर्क (दी लवर्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल का अंतिम रविवार कर्क राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है. कर्क राशि वालों के जीवन में चल रहीं चुनौतियां शुभ योग के प्रभाव से धीरे धीरे कम होती जाएंगी और दोस्तों की मदद से कई घरेलू कार्य पूरे होंगे. इस राशि के कुछ नौकरी पेशा जातक कल आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और अगले दिन का प्लान भी तैयार कर सकते हैं. वहीं व्यापारियों की बात करें तो न्यू ईयर की वजह से बाजार में काफी हलचल देखने को मिलेगी, जिससे अच्छी दुकानदारी होगी. आप एक नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें घरवालों का पूरा सपॉर्ट रहेगा. साथ ही अपने घर में एक नया पालतू जानवर लाने के बारे में भी सोच सकते हैं.

वृश्चिक (जस्टिस) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल का अंतिम रविवार वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशनुमा होने वाला है. वृश्चिक राशि वाले दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो कल आप जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए न्यू ईयर पर एक ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं, जिससे साथ रहने की आपकी इच्छा पूरी होगी. रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को मजबूत करेंगे और जरूरी निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे. नौकरी पेशा जातकों को कल एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिसमें काफी जिम्मेदारी होगी और यह प्रोजेक्ट आपके करियर में अच्छी ग्रोथ लाएगा.

धनु (थ्री ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम रविवार को धनु राशि वालों के रास्ते में आने वाले सभी मौके एक उज्ज्वल भविष्य का रास्ता बनाते हुए दिख रहे हैं. धनु राशि वाले इन मौकों को सफल कामों में बदलने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे. आपके बच्चे की किसी खास इंस्टिट्यूशन में पढ़ने की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. पुराने इन्वेस्टमेंट से रिटर्न मिलने से फाइनेंशियल दिक्कतें कम हो सकती हैं, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा. विदेश में रहने वाले किसी दोस्त से मिलने की संभावना है. पिताजी के साथ मिलकर आप कल नई प्रॉपर्टी खरीदने और जरूरी फाइनेंस का इंतजाम करने के बारे में भी सोच रहे हैं.

कुंभ (फाइव ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम रविवार को कुंभ राशि वालों को सुबह सुबह परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. कल आप दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक रविवार की छुट्टी की वजह से काफी रिलैक्स मोड में रहेंगे और दूसरी नौकरी के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं. अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं. जो कपल्स बच्चे चाहते हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. विदेश में काम करने या पढ़ने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है. शांति और सुकून पाने के लिए कुछ समय किसी दूसरी जगह बिताने की कोशिश करेंगे.

Source link

Previous post

Mulank 3 Ank Jyotish 2026: प्यार, पैसा या प्रमोशन? 3, 12, 21 या 30 तारीख में जन्मे लोगों की साल 2026 की किस्मत में क्या लिखा है, जानें

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: कर्क समेत 3 राशियों को नई जॉब, मेष की लाइफ में आएगा तूफान, कोर्ट केस में फंसेंगे वृश्चिक! देखें आज का टैरो राशिफल

You May Have Missed