Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वाले आज गाय को खिलाएं हरी घास, जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन होगा हल्का, प्रेम संबंध में हो सकती है अनबन

Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वाले आज गाय को खिलाएं हरी घास, जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन होगा हल्का, प्रेम संबंध में हो सकती है अनबन

Last Updated:

दिशाशूल के हिसाब से कन्या राशि वालों को आज दक्षिण दिशा में जाने की मनाही है लेकिन यदि इस दिशा में यात्रा करना ही पड़े तो उससे पहले दही या गुड़ का सेवन जरूर करें. आज हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें और चोला चढ़ाएं. आज अगर कहीं गाय मिले तो हरा चरा जरूर खिलाएं.

परमजीत/कुमार: किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के दृष्टिकोण से ही पड़ता है. विशेष कर चंद्रमा के चाल से राशि का आकलन भी किया जाता है. अगर हम राशि के छठे चक्र कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. आज चंद्रमा धनु राशि में ही संचार करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा इस बारे में देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर से जानकारी लेते हैं.

पंडित नंद किशोर की मानें तो करियर दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ भी कार्य करने से पहले सोच विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी कार्य में सफलता हासिल होगी. कार्य के सिलसिले से संध्या तक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी. आज आप अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. ऑफिस में किसी से वाद विवाद हो सकता है. नौकरी पेशा वर्ग में किसी ना किसी प्रकार से काम में अड़चन आने से कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है.

व्यापार में धन निवेश करने बचें
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. यानी कि ना ज्यादा लाभ और ना ही ज्यादा हानि रहेगी. व्यापार में धन निवेश करने से पहले थोड़ा सोच विचार अवश्य कर लें. व्यापार में लगातार माल की बढ़ती कीमतों के चलते कोई पुराने दामों पर लिया गया आर्डर पूरा करने को लेकर अधिक दबाव देखा जा सकता है. इससे चलते व्यापारिक घाटा भी होने की संभावना बन सकती है. साथ ही आज आपके खर्च भी अधिक रहने वाले हैं. आज आप भौतिक चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं.

माता-पिता से हो सकती है अनबन
किसी बात को लेकर पिता आपसे नाराज रह सकते हैं लेकिन, दिन के उत्तरार्ध में परिवार का माहौल हंसी खुशी वाला होगा. हालांकि, जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे जिससे मन हल्का होगा. प्रेम संबंध मामलों में आज किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. आज आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है जिनके आने से आपका मन बहुत प्रसन्न होगा.

कन्या राशि हेल्थ
आज सर्दी, खांसी से पीड़ित रह सकते हैं. बेवजह ठंड मे निकलने से बचें. आज तबियत खराब हो सकती है. इस वजह से अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ सकता है. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी अवश्य बरतें.

कन्या राशि वालों के लिए आज का शुभ अंक 05 है और शुभ रंग हरा है. दिशाशूल के हिसाब से दक्षिण दिशा में जाने की मनाही है लेकिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना पड़े तो उससे पहले दही या गुड़ का सेवन जरूर करें. आज हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें और चोला चढ़ाएं. आज अगर कहीं गाय मिले तो हरा चरा जरूर खिलाएं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

कन्या राशि वाले आज सोच विचार कर करें कोई काम, जीवनसाथी के साथ बिताएं समय

Source link

You May Have Missed