किसी पर धन वर्षा, किसी को प्रमोशन…नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत
Last Updated:
Astro tips : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और भौतिक संपन्नता का कारक माना जाता है. इस बार 29 जुलाई को शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि जब भी शुक्र अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. वृषभ राशि पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल सकता है.
अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद ग्रहों का गोचर होता है, जिसका प्रभाव देश दुनिया के साथ सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और भौतिक संपन्नता का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. इस बार 29 जुलाई को शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे में शुक्र और सूर्य के प्रभाव का यह विशेष संयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है.
लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान धन लाभ, करियर में उन्नति, नई जिम्मेदारियां और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं. जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होगी. लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा, हर क्षेत्र में उन्नति होगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए इस राशि पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल सकता है. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहेगी. परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी और घर का माहौल सुखद रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने लगेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. व्यक्तित्व में निखार आने से कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ समाचार लेकर आ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे. व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे और कारोबार में विस्तार संभव है. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह अवधि आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी मानी जा रही है. धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. परिवार या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


