Purnima 2026 List In hindi: नए साल की पहली पूर्णिमा कब है? जानें 2026 की शरद पूर्णिमा की तारीख, देखें नववर्ष में व्रत, स्नान-दान की पूर्णिमा का कैलेंडर

Purnima 2026 List In hindi: नए साल की पहली पूर्णिमा कब है? जानें 2026 की शरद पूर्णिमा की तारीख, देखें नववर्ष में व्रत, स्नान-दान की पूर्णिमा का कैलेंडर

Last Updated:

Purnima 2026 List In hindi: नए साल की पहली पूर्णिमा पौष की पूर्णिमा है. 2026 में 13 पूर्णिमा आएंगी, जिसमें शरद पूर्णिमा काफी महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं कि नए साल की पहली पूर्णिमा कब है? 2026 में शरद पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब कब है? जानने के लिए देखें 2026 की पूर्णिमा का कैलेंडर.

पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान कैलेंडर 2026

Purnima 2026 List In hindi: नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को है. उस दिन पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान होगा. नए साल में कुल 13 पूर्णिमा आने वाली हैं. इसमें भी शरद पूर्णिमा काफी महत्वपूर्ण होती है. शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं, जो आश्विन शुक्ल पूर्णिमा ​को होती है. इस रात खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखते हैं, वहीं माता लक्ष्मी शरद पूर्णिमा की देर रात धरती पर विचरण करती हैं और पूछती हैं कि को जाग री, इस वजह से इसे कोजागर पूर्णिमा कहते हैं. कई बार पूर्णिमा की तिथि दो दिन होती है, इस वजह से पूर्णिमा का व्रत एक दिन और स्नान दान दूसरे दिन होता है. आइए जानते हैं कि नए साल की पहली पूर्णिमा कब है? 2026 में शरद पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत और स्नान दान कब कब है? जानने के लिए देखें 2026 की पूर्णिमा का कैलेंडर.

नए साल की पहली पूर्णिमा

नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा यानि पौष पूर्णिमा 3 जनवरी दिन शनिवार को है. पौष पूर्णिमा का व्रत 2 जनवरी शुक्रवार को रखा जाएगा और पौष पूर्णिमा का स्नान और दान 3 जनवरी शनिवार को होगा.

2026 में शरद पूर्णिमा कब है?

शरद पूर्णिमा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होती है. पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर दिन रविवार को है. आश्विन पूर्णिमा का स्नान और दान 26 अक्टूबर सोमवार को होगा.

2026 की पूर्णिमा का कैलेंडर

  • पौष पूर्णिमा: 3 जनवरी, दिन शनिवार
    पौष शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 2 जनवरी, 06:53 पी एम
    पौष शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 3 जनवरी, 03:32 पी एम
    पौष पूर्णिमा व्रत: 2 जनवरी
    पौष पूर्णिमा स्नान और दान: 3 जनवरी
  • माघ पूर्णिमा: 1 फरवरी, दिन रविवार
    माघ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 1 फरवरी, 05:52 ए एम
    माघ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 2 फरवरी, 03:38 ए एम
    माघ पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 1 फरवरी
  • फाल्गुन पूर्णिमा: 3 मार्च, दिन मंगलवार
    फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 2 मार्च, 05:55 पी एम
    फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 3 मार्च, 05:07 पी एम
    फाल्गुन पूर्णिमा व्रत: 2 मार्च
    फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान: 3 मार्च
  • चैत्र पूर्णिमा: 1 अप्रैल, दिन बुधवार
    चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 1 अप्रैल, 07:06 ए ए
    चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 2 अप्रैल, 07:41 ए एम
    चैत्र पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 1 अप्रैल
  • वैशाख पूर्णिमा: 1 मई, दिन शुक्रवार
    वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 30 अप्रैल, 09:12 पी एम
    वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 1 मई, 10:52 पी एम
    वैशाख पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 1 मई
  • ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा: 30 मई, दिन शनिवार
    ज्येष्ठ अधिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 30 मई, 11:57 ए एम
    ज्येष्ठ अधिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 31 मई, 02:14 पी एम
    ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत: 30 मई
    ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का स्नान और दान: 31 मई
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा: 29 जून, दिन सोमवार
    ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 29 जून, 03:06 ए एम
    ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 30 जून, 05:26 ए एम
    ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 29 जून
  • आषाढ़ पूर्णिमा: 29 जुलाई, दिन बुधवार
    आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 28 जुलाई, 06:18 पी एम
    आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 29 जुलाई, 08:05 पी एम
    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 29 जुलाई
  • श्रावण पूर्णिमा: 27 अगस्त, दिन बृहस्पतिवार
    श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 27 अगस्त, 09:08 ए एम
    श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 28 अगस्त, 09:48 ए एम
    श्रावण पूर्णिमा व्रत: 27 अगस्त
    श्रावण पूर्णिमा का स्नान और दान: 28 अगस्त
  • भाद्रपद पूर्णिमा: 26 सितम्बर, दिन शनिवार
    भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 25 सितम्बर, 11:06 पी एम
    भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 26 सितम्बर, 10:18 पी एम
    भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 26 सितम्बर
  • आश्विन पूर्णिमा: 25 अक्टूबर, दिन रविवार
    आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 25 अक्टूबर, 11:55 ए एम
    आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 26 अक्टूबर, 09:41 ए एम
    आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा: 25 अक्टूबर
    आश्विन पूर्णिमा का स्नान और दान: 26 अक्टूबर
  • कार्तिक पूर्णिमा: 24 नवम्बर, दिन मंगलवार
    कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 23 नवम्बर, 11:42 पी एम
    कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 24 नवम्बर, 08:23 पी एम
    कार्तिक पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 24 नवम्बर
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा: 23 दिसम्बर, दिन बुधवार
    मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 23 दिसम्बर, 10:47 ए एम
    मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: 24 दिसम्बर, 06:57 ए एम
    मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान: 23 दिसम्बर

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

2026 की पहली पूर्णिमा कब?जानें शरद पूर्णिमा तारीख,देखें व्रत,स्नान-दान कैलेंडर

Source link

You May Have Missed