शनि के नक्षत्र में बुध की चाल, कुछ राशियों के लिए होगी खुशियों की सौगात, जानिए
Last Updated:
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव न केवल देश-दुनिया पर बल्कि राशि चक्र की 12 राशियों के जातकों पर भी सकारात्मक और नकारात्मक रूप में देखा जा सकता है. 10 दिसंबर यानी आज दोपहर 2:39 बजे बुद्ध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने जाते हैं. इस स्थिति में बुद्ध का यह नक्षत्र परिवर्तन 19 दिसंबर तक रहेगा. इसका प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ परिणाम लाएगा.
वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार दिसंबर महीने में ग्रहों के राजकुमार बुद्ध की चाल बदलने जा रही है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 दिसंबर यानी आज दोपहर 2:39 बजे बुद्ध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने जाते हैं. इस स्थिति में बुद्ध का यह नक्षत्र परिवर्तन 19 दिसंबर तक रहेगा. इसका प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ परिणाम लाएगा.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, बुद्ध के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है. समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. हर क्षेत्र में उन्नति संभव है. इसके साथ ही शादीशुदा जीवन भी खुशहाल रहेगा। इस प्रभाव से विशेष रूप से वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातक लाभान्वित होंगे.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुद्ध का शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी साबित होगा. इस समय हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी. प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. रुका हुआ कार्य पूरा होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए इस समय शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. आकाश में सफलता और प्रगति के संकेत मिलेंगे. सालों से रुका हुआ काम पूरा होगा और बैंकिंग, लेखन तथा मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को फायदा होगा. शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा और आ रही परेशानियां दूर होंगी.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. करियर में सफलता मिलने के योग हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में उन्नति संभव है और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी. वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और लव लाइफ भी शानदार रहने की संभावना है.


