New Year Horoscope 2026 Mulank 6: नए साल में मूलांक 6 वालों की लगेगी लॉटरी या रहेगा खस्ता हाल? अंक ज्योतिष से जानें करियर से लेकर लव लाइफ तक

New Year Horoscope 2026 Mulank 6: नए साल में मूलांक 6 वालों की लगेगी लॉटरी या रहेगा खस्ता हाल? अंक ज्योतिष से जानें करियर से लेकर लव लाइफ तक

New Year 2026 Horoscope Mulank 6: नया साल 2026 लोगों के लिए कई नई उम्मीदें लेकर आने वाला है. अंक ज्योतिष के वार्षिक राशिफल की सीरीज में आज हम आपको बताने वाले हैं मूलांक 6 वालों के बारे में. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ होता है, उनको मूलांक 6 होता है. नए साल 2026 में मूलांक 6 वालों की लॉटरी लगेगी या फिर वे खस्ता हाल ही रहेंगे. उनका करियर, लव लाइफ, हेल्थ, आर्थिक स्थिति, निवेश की क्या ​स्थिति रहेगी? आइए जानते हैं मूलांक 6 का वार्षिक राशिफल.

मूलांक 6 का नया साल

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है. शुक्र को भौतिक सुख, सुविधाओं, लव लाइफ, रोमांस, ग्लैमर, कला, फैशन आदि से जोड़कर देखा जाता है. नए साल 2026 में अंक 6 है, जो शुक्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है. नया साल आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा. नए साल में आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह बहुत अनुकूल वर्ष होगा, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. आप को नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वह भी अच्छा चलेगा और मुनाफा कमाने में सफल होंगे.

सरकारी नौकरी में पाएंगे सफलता

आप जो काम 2025 में पूरा नहीं कर पाए, उसे 2026 में पूरा कर सकते हैं. जो लोग सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको नए साल में सफलता प्राप्त होगी. वहीं जो लोग सरकार से जुड़े काम करते हैं, उन लोगों को भी नए साल में मुनाफा होगा. जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उन लोगों को लाभ होगा. लेकिन आपको दूसरों की सलाहों पर निवेश से बचना चाहिए, वरना आपका पैसा डूब सकता है. खुद पर भरोसा करके काम करेंगे तो लाभ होगा.

नए साल में विदेश यात्रा का योग

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वालों का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. साल 2026 में आपको विदेश में रहने, नौकरी या बिजनेस करने का योग बन रहा है. जो आप वर्षों से सपना देख रहे थे, वह इस नए साल में पूरा होता दिख रहा है.

कोर्ट केस में होगी जीत

नया साल मूलांक 6 वालों को विवादों से मुक्ति दिलाने का होगा. यदि आप पर कोई कोट केस चल रहा है तो आप नए साल में सही योजना बनाकर काम करेंगे, तो अपको सफलता प्राप्त होगी. कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. राहु और केतु का उपाय करने से आपको विवादों में राहत मिलेगी.

विवाहेत्तर संबंधों का होगा खुलासा

जो लोग शादीशुदा हैं और घरवाली के रहते हुए बाहरवाली से चक्कर चला रहे हैं, उन लोगों का नए साल में खुलासा होगा. वे लोग नए साल में रंगे हाथों पकड़े जा सकते हैं. इससे उनके वैवाहिक जीवन में तनाव होना तय है. आपके लिए यही सुझाव है कि आप सुधर जाएं.

खानपान पर रखना होगा नियंत्रण

मूलांक 6 वालों को नए साल में अपने खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है. जंक फूड, मसालेदार खाना, अधिक तेल और घी वाला खाना, मिठाई आदि पसंद है और बहुत खाते हैं तो आपको कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं. साथ ही ऐसा खानपान आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है. संयमित भोजन करें और नियमित तौर पर योग, ध्यान, व्यायाम आदि करें. नए साल में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

मूलांक 6 वाले साल 2026 में क्या न करें

  1. सबसे बड़ी बात है कि मूलांक 6 वालों को नए साल में आलस्य से दूर रहना है. आलस्य की वजह से आपके काम अटक जाते हैं. इस पर आपको विजय पानी है.
  2. नए साल में मूलांक 6 वालों को अपने पिछले अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना है. 2025 में की गई गलतियों को दोहराते रहेंगे, तो फिर सफलता मिलनी मुश्किल है. नए रिजल्ट के लिए आपको नए प्रयास करने होंगे. आप सोच रहे हों कि जो काम पहले कर रहे थे, वही करते रहेंगे, तो फिर उससे कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.
  3. नए साल में आपको साफ और स्पष्ट बातचीत करनी है. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है. रिश्तों में गलतफमी और अनबन हो सकती है. आपको नए साल में विवादों से दूर रहना चाहिए.
  4. मूलांक 6 वाले कोई भी काम गुरुवार के दिन न करें. नए साल में सफलता के लिए सफेद, क्रीम कलर के कपड़े पहनें.

Source link

Previous post

जन्म का दिन बताता है ग्रहों का प्रभाव:किस दिन जन्मे लोग किस ग्रह से होते हैं प्रभावित? जानें सोमवार से रविवार तक का पूरा असर

Next post

Kalashtami December 2025 Date: प्रीति योग में कालाष्टमी और मासिक जन्माष्टमी, काल भैरव पूजा से भय, शत्रु बाधा, पाप से मिलेगी मुक्ति, जानें मुहूर्त

You May Have Missed