छात्रों के लिए शुभ, राजनीति वालों के लिए बढ़ा खतरा? वृश्चिक राशि वाले रहें सतर्क

छात्रों के लिए शुभ, राजनीति वालों के लिए बढ़ा खतरा? वृश्चिक राशि वाले रहें सतर्क

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर धीरज कुमार झा के अनुसार 4 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए एक शुभ दिन रहने वाला है. खासकर जो छात्र और विद्या के क्षेत्र में प्रयास करने वाले लोग हैं, उनके लिए यह दिन अच्छा परिणाम लाएगा. राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाववहीं, जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में हैं. उनके लिए यह दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा.

दरभंगाः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का यानी 4 दिसंबर 2025 का दिन कई मायनों में सकारात्मक साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ.धीरज कुमार झा के अनुसार इस राशि के लोगों पर शुभ ग्रहों की कृपा बनी रहेगी. जिसके चलते शिक्षा और पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. हालांकि राजनीति में जुड़े लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

शिक्षा और करियर में अच्छा समय
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या किसी भी तरह की विद्या प्राप्ति के प्रयासों में लगे हैं. उनके लिए यह दिन बेहद फायदेमंद रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और किये गए प्रयासों का सकारात्मक फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने के संकेत हैं.

राजनीति के क्षेत्र में सावधानी जरूरी
राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी गई है. विचार-विमर्श के बाद ही कदम बढ़ाने से लाभ होगा.

परिवार में मिलेगी खुशहाली
परिवारिक जीवन की दृष्टि से दिन काफी सुखद कहा गया है. दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होने की भी संभावना है. परिजनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.

स्वास्थ्य पर रखें ध्यान
पंडित झा ने बताया कि राहु की कुदृष्टि के कारण पेट से जुड़ी परेशानी या गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. इसलिए खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न करें। योग व ध्यान करने से लाभ मिलेगा.

दिन को शुभ बनाने के उपाय
वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. सुंदरकांड और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें. पीले वस्त्र पहनें और पीला फल, पीली धातु या वस्त्र ब्राह्मण को दान करें. इन उपायों से बाधाओं में कमी आएगी, और ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यदि जातक पूरे विश्वास और भक्ति के साथ ये उपाय अपनाएं, तो दिन और भी शुभकारी सिद्ध होगा.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

छात्रों के लिए शुभ, राजनीति वालों के लिए बढ़ा खतरा? वृश्चिक वाले रहें सतर्क

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष ईगो पर करें कंट्रोल, कर्क को मिलेगी नई पहचान, कन्या महिला मित्र से पाएंगे खुशखबरी! जानें आज का टैरो राशिफल

Next post

आज का अंक ज्योतिष , 4 दिसंबर 2025: मूलांक 1 को धन हानि, अंक 3 वाले रहेंगे मालामाल, 4 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ! जानें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed