Mangal Gochar In Dhanu 2025: 7 दिसंबर से सावधान हो जाएं ये 5 राशिवाले! 39 दिनों तक मंगल का गोचर करेगा परेशान, धन हानि, विवाद, गृह क्लेश की आशंका

Mangal Gochar In Dhanu 2025: 7 दिसंबर से सावधान हो जाएं ये 5 राशिवाले! 39 दिनों तक मंगल का गोचर करेगा परेशान, धन हानि, विवाद, गृह क्लेश की आशंका

Mangal Gochar In Dhanu Rashi 2025 Negative Zodiac Impact: मंगल ग्रह का गोचर धनु राशि में 7 दिसंबर को रात 8:27 बजे होने वाला है. मंगल धनु राशि में 16 जनवरी 2026 को 4:36 ए एम तक रहेगा. मंगल का राशि परिवर्तन 39 दिनों तक 5 राशिवालों को परेशान करेगा. धनु में मंगल गोचर से इन राशिवालों के जीवन में विवाद, धन हानि, तनाव, गृह क्लेश जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. इन लोगों को सलाह है कि ये लोग 7 दिसंबर से 16 जनवरी तक धैर्य और संयम से काम लें. मन को शांत रखें, क्रोध न करें. आइए जानते हैं मंगल गोचर का 5 राशियों पर क्या नकारात्मक प्रभाव होगा?

धनु में मंगल गोचर का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

वृषभ: धनु में मंगल का गोचर वृषभ राशि के जातकों को टेंशन देने वाला हो सकता है. जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं, उनको थोड़ा सतर्क रहना होगा. समय-समय पर अपने काम का आंकलन करते रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. यदि आपने कर्ज ले रखा है तो फिजूल खर्च पर नियंत्रण करके उसे चुकता करने का प्रयास करें, नहीं तो परेशानी आ सकती है. आर्थिक निवेश के मामले में दूसरों पर अंधा भरोसा ठीक नहीं है.

मिथुन: मंगल का गोचर मिथुन राशि के लोगों के जीवन में संघर्ष और चुनौतियां लेकर आ सकता है. हो सकता है कि इस समय में आप जो काम करें, उसमें आपको काफी मुश्किलें आएं और समय लगे, लेकिन धैर्य रखें, नहीं तो काम और खराब हो सकता है. मन को शांत रखने के लिए योग, ध्यान आदि करें. लाभ होगा. शांत मन से निर्णय लें, नहीं तो अशांत मन गलत फैसले करा सकता है.

कर्क: धनु में मंगल का गोचर कर्क राशिवालों की सेहत पर प्रभाव डाल सकता है. 7 दिसंबर से 16 जनवरी के बीच आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है, इससे आप अपनी सेहत को अनदेखा कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. काम के साथ सेहत का ध्यान रखें. यह समय आपके लिए तनावपूर्ण होगा, लेकिन मानसिक दबाव से बचें. जो चीजें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उसके लिए परेशान होकर आप क्या ही कर सकते हैं.

सिंह: मंगल गोचर सिंह राशिवालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव ला सकता है. सिंह राशिवालों को अपने पार्टनर के साथ अनबन या वाद विवाद से बचना चाहिए. आप अपनी वाणी पर संयम रखें और पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें. उनकी बातों को भी प्राथमिकता दें. अहम की भावना से दूर रहें. नहीं तो आपकी लव लाइफ में कड़वाहट आ सकती है. दांपत्य जीवन में भी यह लागू होता है.

कन्या: मंगल का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जीवन में गृह क्लेश की स्थिति पैदा कर सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है. आप किसी विषय पर परिवार में बढ़कर अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन अपको संयम का ध्यान रखना होगा. अपनी माता जी से दिल की बात कह सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि रिश्ते खराब न हों. मंगल क्रोध को बढ़ा सकता है, इसलिए योग, प्राणायाम, ध्यान आदि करें.

Source link

You May Have Missed