कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म रहेगा आपका घर, नहीं पड़ेगी रूम हीटर की जरूरत, बेहद काम आएंगे ये तरीके

कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म रहेगा आपका घर, नहीं पड़ेगी रूम हीटर की जरूरत, बेहद काम आएंगे ये तरीके

Last Updated:

Winter Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू और आसान तरीके बताने जा रहे हैं. जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने कमरे में प्राकृतिक गर्माहट बनाए रख सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ आपके घर को आरामदायक बनाएंगे, बल्कि बिजली बिल भी बढ़ने नहीं देंगे. (रिपोर्ट: सावन पाटिल)

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सर्दियों ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है. सुबह के समय कोहरा और धुंध का असर साफ दिखाई देने लगा है. जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे लोग ठंड से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं. बाजारों में रूम हीटर की बिक्री भी तेजी पकड़ चुकी है. हर कोई यह महंगा उपकरण खरीद नहीं पाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि बिना रूम हीटर का उपयोग किए आखिर कमरे को गर्म कैसे रखा जाए.

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू और आसान तरीके बताने जा रहे हैं. जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने कमरे में प्राकृतिक गर्माहट बनाए रख सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ आपके घर को आरामदायक बनाएंगे, बल्कि बिजली बिल भी बढ़ने नहीं देंगे.

t

सर्दियों में कमरे की फर्श सबसे ज्यादा ठंडी रहती है. जैसे ही पैर जमीन पर पड़ते हैं, ठंड शरीर में चुभने लगती है. ऐसे में कोशिश करें कि कमरे में बड़े आकार के रग्स, कालीन या मैट बिछाकर रखें. रग्स फर्श की ठंडक को काफी हद तक सोख लेते हैं. कमरे का तापमान स्थिर बनाए रखते हैं. यदि घर में ऊनी कंबल या पुरानी दरी पड़ी है, तो उसे भी अस्थायी रग की तरह उपयोग किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्राइंग रूम को स्टाइलिश बनाएं सही कार्पेट से.

सर्दियों में बाहर से आने वाली ठंडी हवा ही कमरे को सबसे ज्यादा ठंडा करती है. खिड़कियों और दरवाजों के छोटे-छोटे गैप भी ठंडक अंदर पहुंचाते रहते हैं. ऐसे में आवश्यक है कि आप वहां मोटे और भारी पर्दे लगा दें। आजकल बाजार में थर्मल पर्दे भी उपलब्ध हैं, जो ठंडी हवा को कमरे में प्रवेश नहीं करने देते. यदि आपके पास ऐसे पर्दे नहीं हैं, तो ऊनी शॉल या मोटा कंबल भी अस्थायी पर्दे की तरह लगाया जा सकता है. इससे कमरे की गर्माहट अंदर बंद रहती है और वातावरण ज्यादा आरामदायक बन जाता है.

बहुत से लोग जानते नहीं, लेकिन कैंडल्स से निकलने वाली हल्की गर्माहट कमरे के तापमान को थोड़ी देर के लिए बढ़ा देती है.बाजार में आजकल हीट कैंडल्स भी उपलब्ध हैं, जो थोड़ी देर में ही कमरे में गर्मी का एहसास करा देती हैं.

सर्दियों में नॉर्मल बेडशीट ठंडी रहती है, जिससे सोते समय ठंड ज्यादा लगती है.इसलिए आपको वार्म बेडशीट, ऊनी कवर, फ्लैनल फैब्रिक या फिर मोटे कंबल का उपयोग करना चाहिए.अगर संभव हो, तो बेडशीट के नीचे भी एक हल्की दरी या कंबल बिछा दें. इससे गद्दा ठंडा नहीं होगा और शरीर को भी गर्माहट मिलेगी.बेडिंग गर्म होने पर पूरे कमरे का वातावरण भी अपेक्षाकृत गर्म महसूस होने लगता है.

दिन के समय अगर सूरज की रोशनी उपलब्ध है. यह कमरे को गर्म रखने का सबसे प्राकृतिक तरीका है.सुबह के समय खिड़कियां खोल दें.धूप फर्श और दीवार दोनों को गर्म कर देती है, जिसका असर पूरा दिन रहता है.सूरज की रोशनी न केवल कमरा गर्म करती है बल्कि घर में नमी भी कम कर देती है, जिससे सर्दियों की वजह से होने वाली बीमारियों का खतरा भी घटता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म रहेगा आपका घर, बस अपनाने होंगे ये आसान टिप्स

Source link

Previous post

Aaj Ka Tula Rashifal: व्यापार में वृद्धि, नौकरी मे तरक्की, जानें प्रेम करने वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, करें ये उपाय

Next post

Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025: मेष राशि वाले पहले सप्ताह में काम पर ध्यान केंद्रित करें, वृषभ वालों की संपत्ति बढ़ेगी और मिथुन वाले धन का लेन-देन करने से बचें!

You May Have Missed