आज का पंचांग, 29 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, पूरे दिन रवि योग, पंचक, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 29 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, पूरे दिन रवि योग, पंचक, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 November 2025: आज शनिवार व्रत है. इसमें शनिदेव की पूजा विधि विधान से करते हैं. इससे शनि दोष मिटता है. आज पूरे दिन रवि योग और पंचक है. आज मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, बालव करण, हर्षण योग है. शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल.

आज का पंचांग, 29 नवंबर 2025.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 November 2025: आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, बालव करण, हर्षण योग, पूर्व का दिशाशूल और कुंभ राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन रवि योग बना है और पंचक भी रहेगा. रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होने से सभी दोष मिट जाते हैं और अर्घ्य देने से सूर्य का शुभ प्रभाव मिलता है. आज का पंचक अशुभ फलदायी नहीं है, इसलिए आप कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. जिन लोगों को कोई नया काम करना है, वे लोग चाहें तो शुभ-उत्तम मुहूर्त में 08:14 ए एम से 09:32 ए एम के बीच कर सकते हैं.

जो लोग आज शनिवार व्रत हैं, वे लोग सुबह में स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. उसके बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें. उनको काले वस्त्र, काला तिल, नीले फूल, शमी के पत्ते, धूप, दीप आदि अर्पित करें. उसके बाद उनको काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें. उसके बाद शनिवार व्रत कथा सुनें. तेल वाले दीपक से शनि महाराज की आरती करें. आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो आज के दिन काला कंबल, काली उड़द, लोहा, स्टील के बर्तन, शनि चालीसा, शमी का पौधा आदि का दान करें. शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें. इन उपायों से शनि के कष्ट दूर होंगे. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 नवंबर 2025

  1. आज की तिथि- नवमी – 11:15 पी एम तक, फिर दशमी
  2. आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 02:22 ए एम, नवम्बर 30 तक, उसके बाद उत्तर भाद्रपद
  3. आज का करण- बालव – 11:50 ए एम तक, कौलव – 11:15 पी एम तक, फिर तैतिल
  4. आज का योग- हर्षण – 09:27 ए एम तक, उसके बाद वज्र
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- शनिवार
  7. चंद्र राशि- कुंभ- 08:33 पी एम तक,​ फिर मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:55 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 01:18 पी एम
चन्द्रास्त- 01:32 ए एम, नवम्बर 30

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:07 ए एम से 06:01 ए एम
  • रवि योग: पूरे दिन
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 ए एम से 12:30 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
  • अमृत काल: 06:31 पी एम से 08:05 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:43 पी एम से 12:37 ए एम, नवम्बर 30

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. शुभ-उत्तम: 08:14 ए एम से 09:32 ए एम
  2. चर-सामान्य: 12:09 पी एम से 01:28 पी एम
  3. लाभ-उन्नति: 01:28 पी एम से 02:47 पी एम
  4. अमृत-सर्वोत्तम: 02:47 पी एम से 04:05 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. लाभ-उन्नति: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम
  2. शुभ-उत्तम: 08:47 पी एम से 10:28 पी एम
  3. अमृत-सर्वोत्तम: 10:28 पी एम से 12:10 ए एम, नवम्बर 30
  4. चर-सामान्य: 12:10 ए एम से 01:51 ए एम, नवम्बर 30
  5. लाभ-उन्नति: 05:14 ए एम से 06:56 ए एम, नवम्बर 30

आज के अशुभ समय

  1. गुलिक काल- 06:55 ए एम से 08:14 ए एम
  2. दुर्मुहूर्त- 06:55 ए एम से 07:37 ए एम, 07:37 ए एम से 08:19 ए एम
  3. राहुकाल- 09:32 ए एम से 10:51 ए एम
  4. यमगण्ड- 01:28 पी एम से 02:47 पी एम
  5. पंचक- पूरे दिन
  6. दिशाशूल- पूर्व

शिववास

गौरी के साथ – 11:15 पी एम तक, उसके बाद सभा में.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

पंचांग: मार्गशीर्ष नवमी,शनिवार व्रत,शनिदेव पूजा,पूरे दिन रवि योग,जानें मुहूर्त

Source link

Previous post

केतु चौथे भाव में हो तो क्यों उथल-पुथल होती है मन और घर में? समझें कारण, लक्षण और शक्तिशाली उपाय

Next post

आज का लव राशिफल 29 नवंबर: मेष राशि वालों को हर काम में मिलेगा पार्टनर का साथ, 2 राशियों के जीवन में प्रेम का फूल खिलेगा, इन्हें मिलेगा लव प्रपोजल

You May Have Missed