अभिजीत मुहूर्त क्या है, जिसमें स्थापित होगा अयोध्या राम मंदिर का धर्म ध्वज, जानें इस शुभ समय की 5 विशेषताएं

अभिजीत मुहूर्त क्या है, जिसमें स्थापित होगा अयोध्या राम मंदिर का धर्म ध्वज, जानें इस शुभ समय की 5 विशेषताएं

Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Abhijit Muhurat: आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना होगी. पीएम नरेंद्र मोदी धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे. धर्म ध्वज की स्थापना अभिजीत मुहूर्त में है. आइए जानते हैं कि अभिजीत मुहूर्त क्या है? अभिजीत मुहूर्त दिन में कब से कब तक होता है? अभिजीत मुहूर्त का महत्व क्या है?

ख़बरें फटाफट

अयोध्या श्री राम मंदिर. (Photo: PTI)
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Abhijit Muhurat: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज की स्थापना पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो विवाह पंचमी के नाम से जानी जाती है. इस दिन प्रभु राम का विवाह सीताजी से हुआ था. आज इस शुभ अवसर पर धर्म ध्वज की स्थापना का शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में है. भगवा रंग के धर्म ध्वज पर ओम, कोविदार वृक्ष और सूर्य देव अंकित हैं. यह पवित्र धर्म ध्वज रामराज के आदर्शों का प्रतीक है. आज राम मंदिर के धर्म ध्वज की स्थापना पर अभिजीत मुहूर्त काफी चर्चा में है. आइए जानते हैं कि अभिजीत मुहूर्त क्या है? अभिजीत मुहूर्त दिन में कब से कब तक होता है?

अभिजीत मुहूर्त क्या है?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, पंचांग में ए​क तिथि की गणना सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय तक होती है. इस समय में कुल 30 मुहूर्त आते हैं​, जिसमें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक 15 मुहूर्त होते हैं. इस 15 मुहूर्तों में एक अभिजीत मुहूर्त भी होता है.

पंचांग के अनुसार देखा जाए तो सूर्योदय के समय के अनुसार अभिजीत मुहूर्त के समय में भी परिवर्तन होता है. अभिजीत मुहूर्त दिन में मध्याह्न से लगभग 24 मिनट पहले शुरू होता है और यह मध्याह्न के बाद 24 मिनट तक रहता है. आसान भाषा में समझें तो अभिजीत मुहूर्त करीब 11:45 से शुरू होकर दोपहर में करीब 12:30 बजे तक रहता है, लेकिन सूर्योदय के समय के आधार पर इस समय में परिवर्तन संभव है. हर दिन के अभिजीत मुहूर्त में कुछ मिनट का बदलाव होता रहता है. यह दिन का 8वां मुहूर्त कहलाता है.

अभिजीत मुहूर्त दिन का वह शुभ समय होता है, जिसमें आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं, यदि उस दिन कोई अन्य शुभ योग या मुहूर्त नहीं मिल रहा हो. सप्ताह के 6 दिन अभिजीत मुहूर्त प्राप्त होता है, जबकि एक दिन बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है.

अभिजीत मुहूर्त का महत्व

  1. अभिजीत मुहूर्त में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. इस मुहूर्त में​ किसी प्रकार का कोई दोष नहीं होता है.
  2. यदि आपको कोई कार्य करना है और उस दिन कोई शुभ योग या मुहूर्त नहीं मिल रहा है तो आप उस दिन के अभिजीत मुहूर्त में वह कार्य कर सकते हैं.
  3. अभिजीत मुहूर्त को उत्तम शुभ समयों में से एक माना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु का काल होता है.
  4. अभिजीत मुहूर्त में ही प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था. इस वजह से भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय बन जाता है.
  5. नवरात्रि के समय में कलश स्थापना के लिए भी अभिजीत मुहूर्त को सर्वोत्तम माना गया है.

राम मंदिर धर्म ध्वज स्थापना का अभिजीत मुहूर्त

आज के पंचांग के अनुसार, राम मंदिर के धर्म ध्वज स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है. आज के अभिजीत मुहूर्त में अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी प्राप्त हो रहा है. आज का अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:08 पी एम से लेकर 01:27 पी एम तक है. यह दिन के शुभ चौघड़िया का एक मुहूर्त है.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

अभिजीत मुहूर्त क्या है, जिसमें स्थापित होगा राम मंदिर ध्वज, जानें 5 खास बातें

Source link

Previous post

आज बद्रीनाथ धाम के कपाट होंगे बंद, लक्ष्मी मां को दिया गया निमंत्रण, जानें अब कहां होंगे दर्शन

Next post

आज का मकर राशिफल: मकर राशि के मैरिड कपल्स की आज होगी बल्ले-बल्ले, प्रेम से भरा रहेगा पूरा दिन, बस करें ये उपाय

You May Have Missed