Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, निवेश से बचें, लवर्स न करें ये गलती

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, निवेश से बचें, लवर्स न करें ये गलती

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 04 October 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा. आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए बड़े निवेश से बचना बेहतर होगा, जबकि छोटी-मोटी डील लाभकारी रहेंगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा, बॉस आपके काम और काबिलियत से प्रसन्न होंगे. आज नए कार्यभार मिलने की भी संभावना है.

ख़बरें फटाफट

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 4 अक्टूबर यानी आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज मकर राशि के चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे. विशेष रूप से व्यापारी वर्ग को किसी भी तरह के निवेश से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं, स्टूडेंट्स को भी सावधान रहना होगा, क्योंकि आज वे खुद भी संतुष्ट नहीं रह पाएंगे और दूसरों को भी खुश नहीं कर पाएंगे. साथ ही विचारों में मतभेद से बचना बेहद जरूरी होगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली है. आज आश्विन मास की द्वितीया तिथि है और मकर राशि के चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे. आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन स्वयं को खुश करने का है. दूसरों को खुश करने से पहले खुद से प्यार करें और अपनी रुचि के अनुसार ही कार्य करें.

मकर राशि के व्यापारी वर्ग आज न करें  ये काम

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रूप से शुभ है, लेकिन किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश या धन का लेन-देन न करें. आज केवल छोटी-मोटी डील करना ही बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा. ऑफिस में बॉस आपके काम और टैलेंट को देखकर प्रसन्न हो सकते हैं. कुछ को नया कार्यभार भी सौंपा जा सकता है. आज आपकी काबिलियत के दम पर तरक्की मिलने की संभावना है.

मकर राशि के लवर्स का कैसा रहेगा रिश्ता

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा और परीक्षा के परिणाम भी अच्छे नहीं रहेंगे. ऐसे में धैर्य बनाए रखना और शांत रहना ही सबसे बेहतर उपाय होगा. प्रेमी युगल और विवाहित जातकों को आज रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी. आज विचारों में मतभेद और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है. कोशिश करें कि आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें, वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि के लवर्स भूलकर न करें ये गलती, बन सकती है परेशानी का सबब

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 2 जातकों की जीवनसाथी से जमकर होगी बहस, ये लोग अनजान पर भरोसा कर तुरंत नया रिश्ता न बनाएं, पढ़ें लव राशिफल

Next post

Sharad Purnima Kheer Time 2025: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की शक्ति होगी दोगुनी! इस शुभ समय में चांद की रोशनी में रखें खीर, पाएं 'अमृत' लाभ

You May Have Missed