शुक्र गोचर से इस सप्ताह मिथुन, मकर समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, कारोबार और धन क

शुक्र गोचर से इस सप्ताह मिथुन, मकर समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, कारोबार और धन क

Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 29 June to 5 July 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जुलाई का पहला सप्ताह मिथुन, मकर समेत 5 राशि वालों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है. इन राशि वालों को नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ, निवेश से फायदा और धन संबंधी मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं जुलाई के पहले सप्ताह 29 जून से 5 जुलाई किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से लाभ होगा…

Zoom

Weekly Lucky Career Horoscope, 29 June to 5 July 2026: जुलाई का पहला सप्ताह 29 जून से 5 जुलाई 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री करने वाले हैं तो शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही राहु विराजमान हैं. वहीं गुरु इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिससे हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है. राशियों के साथ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा, इस सप्ताह शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में तो मंगल रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. साथ ही गुरु पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में संचार करेंगे. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव जुलाई का पहला सप्ताह मिथुन, कन्या, मकर समेत 5 राशियों के लिए नौकरी-व्यापार, संपत्ति संबंधित मामलों में विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण इन राशि वालों को नया बिजनेस शुरू करने का अवसर मिलेगा तो किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा होगा. आइए जानते हैं जुलाई के पहले सप्ताह 29 जून से 5 जुलाई किन किन राशिफल वालों का लाभदायक रहने वाला है…

मिथुन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का पहला सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा और करियर संबंधित परेशानी भी दूर होगी. कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों या नए प्रोजेक्ट्स से लाभ मिलने की संभावना बन रही है और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को सोच-समझकर किए गए निवेश से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति जुलाई के पहले सप्ताह पहले की तुलना में बेहतर रहने के संकेत हैं.

कन्या साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Virgo Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का पहला सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए वित्तीय मामलों में शुभ माना जा रहा है. इस सप्ताह कन्या राशि वालों के आय के नए स्रोत बनने की संभावना बन रही है और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और व्यापारी लाभ प्राप्ति के लिए कुछ नए आइडियाज पर काम करना पसंद करेंगे. हालांकि बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा या पिता की सलाह तो अवश्य ही लें.

वृश्चिक साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Scorpio Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का पहला सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं और पार्टनरशिप वाले कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं लेकिन लेन-देन और कागजी चीजों का पूरा ध्यान रखें. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है, आपको नए अवसर मिल सकते हैं या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो सकती है. शेयर बाजार और दीर्घकालिक निवेश से जुड़े वृश्चिक राशि वालों के लोगों को धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर लाभ मिल सकता है.

मकर साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Capricorn Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का पहला सप्ताह मकर राशि के लोगों के लिए जीवन में प्रगति का संकेत दे रहा है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुभव की सराहना हो सकती है और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है और धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं. अगर किसी संपत्ति से जुड़ा मामला लंबित है तो उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है.

मीन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Pisces Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई का पहला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. मीन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और किसी अच्छी जगह पर निवेश भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में में नई जिम्मेदारियां और बेहतर अवसर मिल सकते हैं. साथ ही किसी अच्छी कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है. बिजनेस में लाभ के साथ-साथ विस्तार की योजनाएं भी गति पकड़ सकती हैं और नई योजनाओं पर काम भी करेंगे. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. परिवार के सहयोग से आर्थिक निर्णय लेना लाभकारी साबित हो सकता है और धन संचय के प्रयास सफल रहने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed