Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के लवर्स रहें सतर्क! गलतफहमी से बढ़ सकता है रिश्तों में तनाव, करें ये उपाय

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के लवर्स रहें सतर्क! गलतफहमी से बढ़ सकता है रिश्तों में तनाव, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 03 October 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और अधिक सोच-विचार से भरा रहेगा. कामकाज में ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. शिव तांडव स्तोत्र का पाठ और सुबह भोलेनाथ को जल चढ़ाना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य पर सतर्कता और खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. निजी जीवन में गलतफहमी से बचें और संबंधों में स्पष्ट संवाद बनाए रखें.

ख़बरें फटाफट

मकर राशि आज का राशिफल 

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 3 अक्टूबर यानी आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है. विशेषतौर से आज मानसिक भटकाव और अधिक सोच-विचार के कारण काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा. मकर राशि के जातक आज कोशिश करें छोटे-छोटे मामलों को लेकर तनाव लेने की बजाय शांति बनाए रखें और किसी महत्वपूर्ण कार्य को योजनाबद्ध ढंग से करें. बेवजह की टेंशन से बचना ही आज आपके लिए सबसे बड़ा उपाय होगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी और टैरो कार्ड एक्सपर्ट डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मानसिक तनाव वाला जरूर रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो हर समस्या का हल निकलेगा. मानसिक शांति के लिए आज उपाय के रूप में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. यदि संभव हो तो आज दिन की शुरुआत ही भोलेनाथ को जल चढ़कर करें. इससे आज पूरे दिन आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.

कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए दिन

कामकाज और करियर के लिहाज से आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. आज सुबह से ही भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन दिन का अंत सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या काम में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. जो लोग नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय शुभ है. आज धन लाभ के भी संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर काबू रखना जरूरी होगा.

मकर राशि के जातक सेहत के प्रति रहें सचेत

सेहत के मामले में मकर राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहना होगा. अचानक थकान, सिरदर्द या मामूली शारीरिक परेशानियां आज आपको परेशान कर सकती हैं. इसलिए खान-पान पर ध्यान दें और अत्यधिक काम के दबाव से बचें. मकर राशि के जातक यदि आज आराम और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखेंगे तो स्थिति संभल जाएगी.

कैसा रहने वाला मकर राशि के लर्वस का दिन

निजी जीवन में आज थोड़ी दूरी या गलतफहमी पैदा हो सकती है. खासतौर से लवर्स अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छिपाएं, वरना संबंधों में तनाव आ सकता है. पारिवारिक माहौल संतोषजनक रहेगा और संतान की चिंता दूर होगी. घर में किसी शुभ समाचार की संभावना भी है.

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि वालों की उलझनें बढ़ेंगी, रिश्तों में तनाव आ सकता है, करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed