Shardiya Navratri 2025 Day 3 Live: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, इंद्र योग में मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें दिन के मुहूर्त, मंत्र सबकुछ

Shardiya Navratri 2025 Day 3 Live: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, इंद्र योग में मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें दिन के मुहूर्त, मंत्र सबकुछ

Shardiya Navratri 2025 Day 3 Live Updates: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज 24 सितंबर बुधवार को है. आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है. आज सुबह से इंद्र योग और चित्रा नक्षत्र में मां चंद्रघंटा पूजा की जा रही है. आज बुधवार सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशि में हैं. ब्रह्म मुहूर्त 04:35 ए एम से 05:23 ए एम तक रहा. पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा की पूजा का करते हैं. मां चंद्रघंटा मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप हैं, जिन्होंने असुरों का सर्वनाश करने के लिए यह रूप धारण किया था.

देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत भव्य और अलौकिक है. उनके मस्तक पर अर्द्धचंद्र सुशोभित है. यही कारण है कि उनका नाम चंद्रघंटा है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने वाले को जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त होती है. जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है. मां चंद्रघंटा को पूजा के समय लाल और पीले फूल चढ़ाने चाहिए. सबसे पहले मां चंद्रघंटा का श्रृंगार करें. उनको लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल पुष्प फूल, चंदन, रोली आदि अर्पित करें. फिर फल, मिठाई, खीर, हलवा आदि का भोग लगाएं. उनके लिए घी का एक दीपक जलाएं. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और उनकी आरती करें.

Source link

You May Have Missed