Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशिवालों के लिए आज शुभ दिन, प्रॉपर्टी और बिजनेस में सफलता, जानें पूरा राशिफल

Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशिवालों के लिए आज शुभ दिन, प्रॉपर्टी और बिजनेस में सफलता, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 22 September: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कहा कि आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नौकरी में प्रमोशन, स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.

परमजीत /देवघरः प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वही कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहने वाली है. आज उत्तर फाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र भी है. आज शुक्ल और ब्रह्म योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करने वाला है.इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों का जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

आज का दिन कन्या राशिवालों का बहुत शुभ
करियर के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशिवालों का बहुत शुभ रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ा रहेगा. जिससे आपको करियर और कामकाज में सफलता मिलेगी. आप के द्वारा कोई बड़ा भूखंड अथवा घर की खरीदी की प्रबल संभावना बनी हुई है. नौकरी मे उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.प्रमोशन का भी योग बनेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. भूमि भवन के मामले पक्ष में रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ी हुई रहेगी. लक्ष्यों को समय से पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.
व्यापार में कोई बड़ी डील भी मिलेगी
आर्थिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों का बेहद शुभ रहने वाला है. आय के नये स्रोत बनेंगे. नये व्यापार का भी आरम्भ कर सकते है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार मे तेजी आएगा.उद्योग व्यापार के प्रयास तेजी से आगे बढ़ेंगे. व्यापार में पुराना किया गया धन निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा. व्यापार में कोई बड़ी डील भी मिल सकती है.

वाद विवाद होगा समाप्त
लव और परिवारिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों का बेहद शुभ रहने वाला है. परिवार में अध्यात्मिक माहौल रहेगा. पैतृक सम्पति को लेकर जो भी वाद विवाद है, वह समाप्त हो जाता है. आप अपने व्यस्त दिनचर्या से भी परिवार और बच्चों के लिए समय जरूर निकालेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे. लव लाइफ मामले में आज प्रेमी के साथ आपका ताल मेल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिताने की कोशिश करें.

आंखों से संबंधित कुछ समस्या होगी
स्वास्थ के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों का शुभ ही रहने वाला है. शारीरिक या मानसिक जो भी कष्ट है वह समाप्त हो जाएगा. हालांकि आंखों से संबंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो सकता है. नियमित योग और व्यायाम करें इसके साथ ही संतुलित आहार भी लें.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कन्या राशिवालों के लिए आज शुभ दिन, प्रॉपर्टी और बिजनेस में सफलता

Source link

Previous post

Aaj ka Singh Rashifal: संशय और आशंका में गुजरेगा दिन, बढ़ेगी परेशानी, सिंह राशि के जातक इन बातों का रखें ध्यान

Next post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 September 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 आज से शुरू, मां शैलपुत्री पूजा, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

You May Have Missed