Aaj ka Singh Rashifal: संशय और आशंका में गुजरेगा दिन, बढ़ेगी परेशानी, सिंह राशि के जातक इन बातों का रखें ध्यान

Aaj ka Singh Rashifal: संशय और आशंका में गुजरेगा दिन, बढ़ेगी परेशानी, सिंह राशि के जातक इन बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal 22 September: सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करने वाला है. शंका और परेशानी बढ़ सकती है. लेकिन दिन फलदाई होने वाला है. 

पलामूः प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वही सिंह राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं.वही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहने वाली है. आज उत्तर फाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र भी है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन सिंह राशि वालों का जानते हैं पलामू के ज्योतिषाचार्य जी से?

पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज शुक्ल और ब्रह्म योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करने वाला है. ऐसे में आज का दिन चंद्रमा की स्थिति के अनुसार समस्या बढ़ सकता है. आज के दिन शंका और परेशानी बढ़ सकता है. लेकिन आज का दिन फलदाई होने वाला है.

करियर
कर्म क्षेत्र में आज का दिन बेहद शुभ होने वाला है. आज के दिन नए प्रोजेक्ट या नए अवसर मिलने के ज्यादा योग है. आज के दिन अपने कार्यों को तेजी से पूरा करें इससे आपको ज्यादा लाभ मिलेगा. आज व्यापारियों को भी अपने कार्यों और व्यवसाय के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है.

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि जातक वालों के लिए शुभ है. आज के दिन धन के भाव में चंद्रमा की स्थिति है तो आज के दिन आर्थिक रूप से धन की प्राप्ति होगी. आज कहीं पैसा निवेश भी कर सकते है. आज के दिन पैसों का लेन देन आसानी से कर सकते है.
प्रेम संबंध 
प्रेम संबंध के मामले में आज के दिन लाभ का योग है. आज के दिन जातक को रिश्तों में मजबूती आएगी. आज के दिन नए साथी से दोस्ती हो सकती है. इस दौरान अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने के लिए यात्रा पर निकल सकते है.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि जातक वालों के लिए मिला जुला होने वाला हैं. आज के दिन अपने आलस्य से भरा दिन रहेगा. आज के दिन ठंड से बीमार भी पड़ सकते है. वहीं शीतलता के कारण ठंड की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में गर्म पदार्थ का अधिक सेवन करना आवश्यक है.

शिक्षा
सिंह राशि के जातक शिक्षा के मामले में लाभदायक होने वाला है. आज के दिन विज्ञान परक विषय के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन शोध परक विषय की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा. परीक्षा में आज के दिन तैयारी जोरदार रखने की आवश्यकता है.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

संशय और आशंका में गुजरेगा दिन, बढ़ेगी परेशानी, सिंह राशि के जातक रखें ये ध्यान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 22 September 2025: इन 4 मूलांक वालों की होगी पदोन्नति, ये जातक गुस्से पर रखें काबू, बनते काम बिगड़ेंगे, पढ़ें अंक ज्योतिष

Next post

Aaj Ka Meen Rashifal 22 September 2025: नवरात्रि का पहला दिन मीन राशिवालों के लिए बेहद खास! जानिए करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ का हाल

You May Have Missed