दशहरे पर बुध-गुरु का अद्भुत गठजोड़… 5 राशि के जातकों पर आएगा 'राजयोग'! मिलेगी लग्जरी लाइफ

दशहरे पर बुध-गुरु का अद्भुत गठजोड़… 5 राशि के जातकों पर आएगा 'राजयोग'! मिलेगी लग्जरी लाइफ

Last Updated:

Astro Tips Kendra Yoga : इस दशहरे पर बुध-गुरु का अद्भुत गठजोड़ कुछ खास राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 राशियों के लोगों पर इस योग का प्रभाव रहेगा और उन्हें आर्थिक लाभ, सफलता और लग्जरी लाइफ का अनुभव होने की संभावना है.

अयोध्या : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव मानव जीवन और 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके आपसी संबंधों को बहुत महत्व दिया जाता है. जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो कई बार वे एक-दूसरे को दृष्टि भी देते हैं, जिससे केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होता है. यह योग बेहद शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार दशहरे के दिन यह योग बन रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद खास होगा.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दशहरे के दिन बुध-गुरु का केंद्र योग बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से रहेगा. गुरु को ज्ञान, धर्म और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक ग्रह है. ऐसी स्थिति में दशहरे के दिन बनने वाला केंद्र योग मिथुन, मेष, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों पर अधिक प्रभाव डालेगा.

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव होगी.

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए वाणी और बुद्धि में निखार आएगा. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे. यह समय लाभकारी रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक और पेशेवर दृष्टि से शुभ माना जा रहा है. व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी.

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी. विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे, करियर में नए रास्ते खुल सकते हैं, आ रही परेशानियां दूर होंगी और लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा.

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आ रही परेशानियां दूर होंगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी, रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी.

मृत्‍युंजय बघेल

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

दशहरे पर बुध-गुरु का अद्भुत गठजोड़… 5 राशि के जातकों पर आएगा ‘राजयोग’!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

श्राद्ध कर्म के लिए गया की तरह प्रसिद्ध है ओडिशा का यह स्थान, यहां पिंडदान से मिलता है पितरों को मोक्ष

Next post

Navratri 2025 Special Mantra: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, ब्रह्माजी द्वारा वर्णित इस एक एक मंत्र से नौ देवियों की होगी कृपा

You May Have Missed