Surya Grahan 2025 Live: सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल, कब और कहां कहां दिखेगा ग्रहण, यहां जानें संपूर्ण जानकारी
Live now
Last Updated:
Surya Grahan in India 2025 Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time: आज, 21 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में…और पढ़ें
Surya Grahan Live 2025 Today: आज साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है, जो भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट रहने वाली है. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन ग्रहण से जुड़े से सभी नियम कायदे लागू होंगे. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण लगने में अभी कितना समय बाकी है? सूर्य ग्रहण का प्रारंभ और समापन कब होगा? यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? जानिए पल-पल की रिपोर्ट-
September 21, 2025 07:50 IST
सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य होगा या नहीं? (Surya Grahan Sutak Kaal Time)
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि धार्मिक जानकारों का मानना है कि भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य ना हो लेकिन ग्रहण से संबंधित सावधानियां इस दौरान बरतनी चाहिए. बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण के समापन के साथ ही खत्म होता है.
September 21, 2025 07:48 IST
सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लग रहा है. इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे.


