तुला राशि वालों की आज लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal: पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा के अनुसार तुला राशि के लिए आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज आप अपने माता-पिता का ध्यान रखें. वहीं, आज तुला राशि वालों की लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है.
पूर्णिया: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग, विशेषकर माता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा के अनुसार, आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद है और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. आज आपका किसी अच्छे व्यक्ति से मिलना हो सकता है और बातचीत संभव है.
धार्मिक यात्रा का लाभ
दांपत्य जीवन में भी आज का दिन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. साथ ही प्रेम प्रसंग में रहने वालों के लिए भी आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है, लेकिन दोपहर के बाद विवाद की संभावना है. नए स्थान पर यात्रा और धार्मिक यात्रा की संभावना बन रही है. व्यापार में अच्छे लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा और उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन सामान्य और सुखद रहेगा.
जानें कैसे करें उपाय
आपको अपने परिवार के बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए. भगवान सूर्य को सुबह प्रणाम करें, एक लोटा जल चढ़ाएं और लाल रंग का वस्त्र धारण करें.
Brijendra Pratap
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


