लवलाइफ में तनाव, आर्थिक नुकसान का योग….मिथुन राशि वाले आज रहें सतर्क, आ सकती है मुसीबत

लवलाइफ में तनाव, आर्थिक नुकसान का योग….मिथुन राशि वाले आज रहें सतर्क, आ सकती है मुसीबत

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 September 2025: प्रेम संबंधों में भी आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. ज्यादा बहस होने पर आपका प्रेम संबंध टूट सकता है. यात्रा में आर्थिक नुकसान होने के योग बने हुए हैं.

ओम प्रयास/हरिद्वार. आज 21 सितंबर रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभाव का आगमन लेकर आया है. आज किसी रिश्तेदार, सगे संबंधी जो आपके हम उम्र हैं उनके साथ आपकी आकस्मिक यात्रा होने पर आर्थिक नुकसान होने के योग बने हुए हैं. अपने से उम्र में बड़े किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. वैवाहिक संबंधों में किसी भी वस्तु या अन्य बात को लेकर तनाव हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी आज स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी. किसी भी बात को लेकर प्रेमी के साथ तनाव या आपके प्रेम संबंध टूट सकते हैं. आने वाले समय में जल्द ही नौकरी मिल सकती है.

लव राशिफल

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर यात्रा करने या घर से बाहर घूमने जाने पर आपके संबंधों में मधुरता, प्रेम बना रहेगा. यदि आज आप घर पर रहते हैं तो किसी भी वस्तु या पारिवारिक बातों को लेकर तनाव, विवाद, बहस आदि हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. ज्यादा बहस होने पर आपका प्रेम संबंध टूट सकता है. किसी मित्र, रिश्तेदार या सगे संबंधी जो आपसे उम्र में बड़े हैं उनके साथ आपकी आकस्मिक यात्रा होने पर आर्थिक नुकसान के योग बने हुए हैं. कोशिश करें कि आज यात्राओं से बचे.

करियर राशिफल

वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. जो जातक नौकरी की तलाश में लगे हैं उन्हें आने वाले समय में अच्छे लाभ मिलने के योग हैं. आज नौकरी के लिए आवेदन करना काफी अच्छा रहेगा और 24 सितंबर से 28 सितंबर के बीच नौकरी के लिए अच्छी सूचना मिलने के योग बने हुए हैं. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए आज आप किसी भी समय पढ़ाई कर सकते हैं. आने वाला समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. अपने से उम्र में बड़े किसी व्यक्ति के साथ आपके विवाद होने के योग बने हुए हैं. आज किसी से बात करने से पहले आपको गहन मंथन की जरूरत है.

व्यावसायिक राशिफल

वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में चल रहे संघर्ष या आर्थिक समस्याएं आज खत्म होंगी. कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहेगी. जिस डील को लेकर आप काफी समय से प्रयासरत थे उस डील से संबंधित आज अच्छी सूचना मिलने या डील फाइनल हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. कोई खास बदलाव आज नहीं होंगे. आज छुट्टी के दिन काम का प्रेशर या अन्य समस्याएं नहीं होगी. आज आप परिवार के साथ आप अच्छे से समय गुजार सकते हैं.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

लवलाइफ में तनाव, आर्थिक नुकसान का योग….मिथुन राशि वाले आज रहें सतर्क

Source link

Previous post

Surya Grahan Pregnant Ladies: सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं जरूर सुनें ये मंत्र, शिशु की होगी रक्षा, दुष्प्रभावों का नहीं होगा असर

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 3 राशियों की दोस्ती प्यार में बदलेगी, आज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को मिलेगा सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल

You May Have Missed