Sarva Pitru Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सर्व पितृ अमावस्या पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पवित्र चीजें

Sarva Pitru Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सर्व पितृ अमावस्या पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पवित्र चीजें

Last Updated:

Pitru Dosh Remedies: विश्वास है कि सर्व पितृ अमावस्या पर पूरे मन और श्रद्धा से किए गए छोटे-से-छोटे कर्म भी बड़ा असर डालते हैं. इस दिन तर्पण और दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है. यही वजह है कि इस दिन को केवल धार्मिक नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने वाला दिन भी माना जाता है.

पितृ दोष से मुक्ति के लिए सर्व पितृ अमावस्या पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजेंपितृ दोष निवारण उपाय
Pitru Dosh Remedies: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है. इस पूरे समय को पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए समर्पित किया जाता है. पितृ पक्ष का आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्या कहलाता है, जिसे सबसे शुभ और फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इस दिन जो भी श्रद्धा और पूरी निष्ठा से अपने पितरों को याद कर दान, तर्पण या श्राद्ध करता है, उसे अपार पुण्य मिलता है और जीवन की बड़ी-बड़ी परेशानियां खत्म होती हैं. साल 2025 में सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर को पड़ रही है. इस दिन शिवलिंग पर खास अर्पण करने से न केवल पितृ दोष मिटता है, बल्कि घर-परिवार में शांति और सुख-समृद्धि भी आती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

सर्व पितृ अमावस्या का महत्व
सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है, जब उन सभी पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक विदाई दी जाती है, जिन्हें तर्पण या श्राद्ध में याद नहीं किया जा सका. माना जाता है कि इस दिन किए गए कर्म और दान पितरों तक सीधे पहुंचते हैं और उनके आशीर्वाद से घर की परेशानियां दूर होती हैं, अगर किसी कारणवश पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध या पिंडदान नहीं किया गया हो, तो इस दिन तिलांजलि और दान करके पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – गर्भवती महिला के लिए बाल गोपाल की छवि क्यों है शुभ? जानें इसके मानसिक और आध्यात्मिक लाभ

दान, तर्पण और श्राद्ध की परंपरा
हिंदू परंपरा में तर्पण, पिंडदान और दान का बहुत महत्व है. इस दिन लोग पवित्र नदियों, तालाबों या किसी जलाशय के किनारे तर्पण करते हैं. कुश, तिल, जल और अन्न का उपयोग करके पिंडदान किया जाता है. दान के रूप में अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल और अन्य जरूरत की चीजें ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दी जाती हैं. यह सब पितरों की आत्मा को शांति देने के साथ-साथ परिवार के लिए भी शुभ फल लाता है.

शिवलिंग पर अर्पित करने योग्य वस्तुएं
शिवलिंग पर विशेष अर्पण करने से पितृ दोष दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

1. गंगाजल और कच्चा दूध: शिवलिंग पर इनका मिश्रण चढ़ाना पितरों की आत्मा की शांति और दोषों को कम करने में सहायक है.
2. काले तिल और जौ: शनि और पितरों से जुड़े इन अर्पणों को विशेष फलदायी माना जाता है.
3. बिल्व पत्र: 108 बिल्व पत्र चढ़ाकर प्रत्येक पर ‘ॐ’ लिखना अत्यंत शुभ माना जाता है.
4. शमी के पत्ते: शनि देव को प्रिय शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से दोष दूर होता है और शांति आती है.
5. सफेद पुष्प और घी का दीपक: इन्हें अर्पित करने से भगवान शिव और उनके परिवार की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पितृ दोष से मुक्ति के लिए सर्व पितृ अमावस्या पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

Source link

Previous post

Shardiya Navratri 2025 Vrat Niyam: शारदीय नवरा​त्रि में इन 10 नियमों का रखें ध्यान, वरना टूट जाएगा व्रत, नहीं मिलेगा उपवास का फल

Next post

Budh Ke Upay: बुध दोष से हैं परेशान? कुंडली में बुध को मजबूत बनाने के लिए करें ये अचूक और असरदार उपाय

You May Have Missed