Shukra Pradosh Vrat 2025 Date: शुक्र प्रदोष व्रत कब है? सिद्ध योग में होगी शिव पूजा, रात में भद्रा, जानें तारीख और मुहूर्त

Shukra Pradosh Vrat 2025 Date: शुक्र प्रदोष व्रत कब है? सिद्ध योग में होगी शिव पूजा, रात में भद्रा, जानें तारीख और मुहूर्त

Last Updated:

Shukra Pradosh Vrat 2025 Date: शुक्र प्रदोष व्रत में शिवजी की पूजा करते हैं. शुक्र प्रदोष व्रत आश्विन शुक्ल त्रयोदशी तिथि को है. इस दिन सिद्ध योग और भद्रा है. शिव पूजा के लिए 2 घंटे से अधिक का समय प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि शुक्र प्रदोष व्रत कब है? शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त क्या है?

शुक्र प्रदोष व्रत कब? सिद्ध योग में पूजा, रात में भद्रा, जानें तारीख, मुहूर्त
Shukra Pradosh Vrat 2025 Date: सितंबर का शुक्र प्रदोष व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. इस बार शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सिद्ध योग बनेगा और रात में भद्रा का साया रहेगा. शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा के लिए आपको 2 घंटे से ​अधिक का मुहूर्त प्राप्त होगा. शुक्र प्रदोष व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि शुक्र प्रदोष व्रत कब है? शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त क्या है?

शुक्र प्रदोष व्रत की तारीख

दृक पंचांग के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत के लिए आश्विन शुक्ल त्रयोदशी तिथि 18 सितंबर गुरुवार को रात 11 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होगी. यह तिथि 19 सितंबर दिन शुक्रवार को रात 11 बजकर 36 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में प्रदोष पूजा मुहूर्त और उदयातिथि के आधार पर शुक्र प्रदोष व्रत 19 सितंबर को है.

सिद्ध योग में शुक्र प्रदोष व्रत

इस बार शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सिद्ध योग और साध्य योग बन रहे हैं. सिद्ध योग शुक्र प्रदोष व्रत को प्रात:काल से लेकर रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. उसके बाद साध्य योग बनेगा, जो अगले दिन तक रहेगा. प्रदोष वाले दिन अश्लेषा नक्षत्र प्रात:काल से सुबह 07:05 ए एम तक है, उसके बाद मघा नक्षत्र है.

शुक्र प्रदोष का शुभ मुहूर्त

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा के लिए 2 घंटे 21 मिनट का समय प्राप्त होगा. शुक्र प्रदोष पर शिव पूजा का मुहूर्त शाम में 06 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस समय में शिव जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए.

प्रदोष के दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:34 ए एम से 05:21 ए एम तक है, उसके बाद अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 50 ए एम से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक है.

शुक्र प्रदोष पर रात में भद्रा

प्रदोष व्रत की रात में 11 बजकर 36 मिनट से भद्रा लगेगी. इस भद्रा का समापन 20 सितंबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर होगा. यह भद्रा पृथ्वी पर होगी, जिसकी वजह से इस समय में कोई शुभ काम न करें.

शुक्र प्रदोष पर राहुकाल

इस बार प्रदोष के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक है. इस समय में आप काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए उपाय कर सकते हैं.

प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत सभी प्रकार के दोषों को दूर करने वाला होता है. प्रदोष व्रत में शिव पूजा करने से व्यक्ति के कष्ट मिटते हैं. शिव कृपा से आरोग्य, धन, सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

शुक्र प्रदोष व्रत कब? सिद्ध योग में पूजा, रात में भद्रा, जानें तारीख, मुहूर्त

Source link

You May Have Missed