नया काम शुरू करने का मौका, बिजनेस में होगा जबरदस्त मुनाफा, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Vrishabh Rashifal 9 September 2025:वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें खूब मुनाफा होगा. आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. क्योंकि यह समय आपके लिए काफी अच्छा देखा जा रहा है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन खुशनुमा और काफी अच्छा होगा. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने साथी से हो सकती है. आज आप तमाम उलझनों के बाद भी बिना किसी तनाव के काम कर पाएंगे. आपको परिवार का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें खूब मुनाफा होगा. आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. क्योंकि यह समय आपके लिए काफी अच्छा देखा जा रहा है. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नए नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं. आज आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलेगी. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करें इससे आपको भविष्य में काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
हनुमान जी को चढ़ाएं लड्डू और तुलसी की माला
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी को लड्डू और तुलसी की माला जरूर चढ़ाएं. इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाएंगे.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें


