मेष राशि वाले आज रहें बेहद सावधान! धन हानि का बन रहा योग, हो सकता है बड़ा नुकसान
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 06 September 2025: मेष राशि वाले आज सावधान रहें. व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है. धन हानि का योग बन रहा है. जिससे आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. जानिए आज का मेष राशिफल
दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार आज मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ दिन रहेगा. लेकिन आर्थिक क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है. व्यापार में घाटा हो सकता है. कोई निवेश करने की सोच रहे तो समय अच्छा नहीं रहेगा. करियर और शादीशुदा जीवन खुशहाल होगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होगी.
करियर के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी. आ रही परेशानियां दूर होंगी. नौकरी में सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा. सैलरी में इजाफा होगा. नौकरी की चाहत पूरी होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. तो लंबे समय से चल रहा विवाद भी समाप्त होगा.
मेष राशि की आज लव लाइफ
शादीशुदा जीवन की बात करें तो शादीशुदा जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ खुशनुमा माहौल रहेगा. पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. विवाह की बाधा समाप्त होगी. आ रही परेशानियां दूर होंगी. रिलेशनशिप में एंजॉय करने का मौका मिलेगा.
आर्थिक क्षेत्र की बात करें तो आर्थिक क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है. व्यापार में घाटा होगा. अचानक धन की हानि हो सकती है. वाणी पर संयम रखना होगा. भगवान शंकर और माता पार्वती की अराधना करनी होगी. खर्चे में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक तंगी रहेगी. सावधान रहें.
मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ रंग लाल रहेगा और शुभ अंक 7 रहेगा .
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें


