एक साथ 3 दुर्लभ संयोग! पितृपक्ष, चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा… इन 4 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

एक साथ 3 दुर्लभ संयोग! पितृपक्ष, चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा… इन 4 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

अयोध्या : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि, पितृपक्ष और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. इसी दिन रात 9:58 बजे से चंद्र ग्रहण भी शुरू होगा. इसके अलावा, 7 सितंबर को भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि भी है. पूर्णिमा तिथि पर लोग पवित्र नदियों में स्नान और दान करते हैं, जबकि पितृपक्ष की शुरुआत से अपने पितरों के निमित्त पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं. चंद्र ग्रहण के कारण इस दिन का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है. इस स्थिति में एक ही दिन तीनों पर्व होने के कारण धार्मिक दृष्टि से इस दिन का महत्व और अधिक हो जाता है. इसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों के जातकों पर भी सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहेगा. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इन तीनों के संयोग से किन राशियों के जातकों की किस्मत बदलने वाली है.

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धार्मिक दृष्टि से 7 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी दिन पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है, भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि है और चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. ऐसी स्थिति में जहां चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सभी तरह के शुभ अथवा धार्मिक कार्यों पर रोक रहेगी और मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. वहीं, ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेंगे. इनमें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि और कन्या राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है.

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण होगा. सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी, पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, व्यापार में उन्नति होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आध्यात्मिक क्षेत्र में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.मेष राशि के जातकों को काले तिल मिलाकर पितरों के निमित्त जल अर्पित करना चाहिए

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर के मामले में सफलता प्राप्त होगी, समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, पार्टनरशिप में खुलकर बातचीत करेंगे और लंबे समय से कोई योजना बना रहे हैं तो वह भी पूरी होगी.

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए 7 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अचानक धन की प्राप्ति होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, पितरों का आशीर्वाद मिलेगा और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी. आ रही परेशानियां दूर होंगी.

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, व्यापार में वृद्धि होगी, आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी, कोर्ट-कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे, आ रही परेशानियां दूर होंगी और करियर में पदोन्नति हो सकती है.

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, पूजा-पाठ में मन लगेगा और पितरों का आशीर्वाद मिलेगा.

Source link

You May Have Missed