मिथुन राशि के जीवन में आज आएगा बदलाव, विवाद और तनाव होंगे खत्म, बस न करें ये काम
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 03 September 2025: आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान आज खत्म होगी. आज कोई तनाव या विवाद के योग नहीं है. कोशिश करें कि आज पैसों का लेनदेन ना करें.
आज का मिथुन राशिफल.लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान आज खत्म होगी. वैवाहिक संबंधों में आज प्रेम की मिठास घुलने से आप का समय काफी अच्छा व्यतीत होगा. आज घर में किसी व्यक्ति के रिश्ते की बात भी फाइनल हो सकती है. घर पर मेहमान के आने से संबंधों में चल रही समस्याएं आज खत्म होगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने दिल की बात अपने प्रेमी से बोल सकते हैं. आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं जहां प्रेम विवाह या अपने दिल की बात करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. बाहरी व्यक्ति के साथ चल रहे तनाव, विवाद आज नहीं होंगे लेकिन अनावश्यक रूप से आपका खर्चा बढ़ सकता है. घर में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने पर मानसिक तनाव बना रहेगा. जिस कारण कार्यक्षेत्र में आज समस्याएं रहेगी. यदि किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य को लेकर आज आपकी कोई डील, मीटिंग है तो आज का दिन बेहद सावधानी से व्यतीत करना होगा. जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज कोई तनाव या विवाद के योग नहीं है. कोशिश करें कि आज पैसों का लेनदेन ना करें.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें


