मिथुन राशि के जीवन में आज आएगा बदलाव, विवाद और तनाव होंगे खत्म, बस न करें ये काम

मिथुन राशि के जीवन में आज आएगा बदलाव, विवाद और तनाव होंगे खत्म, बस न करें ये काम

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 September 2025: आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान आज खत्म होगी. आज कोई तनाव या विवाद के योग नहीं है. कोशिश करें कि आज पैसों का लेनदेन ना करें. 

मिथुन राशि के जीवन में आज आएगा बदलाव, विवाद और तनाव होंगे खत्मआज का मिथुन राशिफल.
ओम प्रयास /हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि सभी 12 राशियों में तीसरे नंबर की राशि है, जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश हैं. करियर में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है, लेकिन छात्रों को आज पढ़ाई करने में समस्याएं आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन घर में तनाव का माहौल होने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे और कार्य क्षेत्र में मन भटकता रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आज सुधार के योग हैं, तो वहीं प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान आज खत्म होगी. वैवाहिक संबंधों में आज प्रेम की मिठास घुलने से आप का समय काफी अच्छा व्यतीत होगा. आज घर में किसी व्यक्ति के रिश्ते की बात भी फाइनल हो सकती है. घर पर मेहमान के आने से संबंधों में चल रही समस्याएं आज खत्म होगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने दिल की बात अपने प्रेमी से बोल सकते हैं. आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं जहां प्रेम विवाह या अपने दिल की बात करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य प्रभाव लेकर आया है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज सफलता हाथ लगेगी. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके द्वारा आज आवेदन करने पर जल्द ही उन्हें अच्छी सूचना प्राप्त होगी. जिन जातकों द्वारा नौकरी के लिए पहले ही अप्लाई किया हुआ है उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है. छात्रों को आज पढ़ाई में व्यवधान आने के योग हैं. पढ़ाई करते हुए कोई जरूरी काम आ जाए या घर पर मेहमान आदि के आने से आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब होगी. सुबह 8:00 बजे तक पढ़ाई करना काफी अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. बाहरी व्यक्ति के साथ चल रहे तनाव, विवाद आज नहीं होंगे लेकिन अनावश्यक रूप से आपका खर्चा बढ़ सकता है. घर में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने पर मानसिक तनाव बना रहेगा. जिस कारण कार्यक्षेत्र में आज समस्याएं रहेगी. यदि किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य को लेकर आज आपकी कोई डील, मीटिंग है तो आज का दिन बेहद सावधानी से व्यतीत करना होगा. जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज कोई तनाव या विवाद के योग नहीं है. कोशिश करें कि आज पैसों का लेनदेन ना करें.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि के जीवन में आज आएगा बदलाव, विवाद और तनाव होंगे खत्म

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 September 2025: आज परिवर्तिनी एकादशी पारण, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Next post

बिजनेस में मिलेगी गजब की तरक्की, पुराने झगड़े होंगे खत्म, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय

You May Have Missed