September Vrat Tyohar List 2025: कब है गणेश विसर्जन, चंद्र ग्रहण, पितृ पक्ष, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि? देखें सितंबर व्रत त्योहार कैलेंडर

September Vrat Tyohar List 2025: कब है गणेश विसर्जन, चंद्र ग्रहण, पितृ पक्ष, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि? देखें सितंबर व्रत त्योहार कैलेंडर

September Vrat Tyohar List 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का नया माह सितंबर का प्रारंभ 1 तारीख दिन सोमवार को भाद्रपद शुक्ल नवमी तिथि से हो रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सितंबर माह में भाद्रपद और आश्विन माह के व्रत और त्योहार आएंगे. सितंबर 2025 में अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन होगा, इसके साथ ही 11 दिनों का गणेशोत्सव का समापन होगा. सितंबर के पहले सप्ताह में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा, उस दिन भाद्रपद पूर्णिमा होगी. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. उसके अगले दिन से पितरों की पूजा और श्राद्ध का पर्व पितृ पक्ष शुरू होगा, जो 14 दिन तक चलेगा. अमावस्या को पितृ पक्ष के समापन के बाद शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा. कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा. ए​क तरह से देखा जाए तो इस बार सितंबर के महीने में व्रत और त्योहारों की भरमार है. आइए जानते हैं कि सितंबर में गणेश विसर्जन, चंद्र ग्रहण, पितृ पक्ष, विश्वकर्मा पूजा, शारदीय नवरात्रि कब हैं?

सितंबर व्रत त्योहार लिस्ट 2025

3 सितंबर, दिन बुधवार: परिवर्तिनी एकादशी, डोल ग्यारस, जलझूलनी एकादशी,

4 सितंबर, दिन गुरुवार: परिवर्तिनी एकादशी पारण, वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्की द्वादशी

5 सितंबर, दिन शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत, ओणम

6 सितंबर, दिन शनिवार: गणेश विसर्जन, अनन्त चतुर्दशी

7 सितंबर, दिन रविवार: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा का स्नान और दान

8 सितंबर, दिन सोमवार: पितृपक्ष का प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन माह का प्रारंभ

9 सितंबर, दिन मंगलवार: द्वितीया श्राद्ध

10 सितंबर, दिन बुधवार: तृतीया श्राद्ध, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

11 सितंबर, दिन गुरुवार: पंचमी श्राद्ध

12 सितंबर, दिन शुक्रवार: षष्ठी श्राद्ध,

13 सितंबर, दिन शनिवार: सप्तमी श्राद्ध

16 सितंबर, दिन मंगलवार: दशमी श्राद्ध

17 सितंबर, दिन बुधवार: इंदिरा एकादशी, विश्वकर्मा पूजा, एकादशी श्राद्ध, कन्या संक्रांति

18 सितंबर, दिन गुरुवार: इंदिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध

19 सितंबर, दिन शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, त्रयोदशी श्राद्ध

20 सितंबर, दिन शनिवार: चतुर्दशी श्राद्ध

21 सितंबर, दिन रविवार: सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या, आश्विन अमावस्या

22 सितंबर, दिन सोमवार: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती

23 सितंबर, दिन मंगलवार: चन्द्र दर्शन

25 सितंबर, दिन गुरुवार: विनायक चतुर्थी

26 सितंबर, दिन शुक्रवार: उपांग ललिता व्रत

27 सितंबर, दिन शनिवार: स्कंद षष्ठी

30 सितंबर, दिन मंगलवार: दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी, संधि पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

September Grah Gochar 2025: सितंबर में सूर्य, मंगल समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर, तुला समेत इन 5 राशियों की पितरों की कृपा से चमकेगी किस्मत

Next post

Ganesh Puja Rituals: कामयाबी चाहिए तो गणेश जी को ऐसे चढ़ाएं दूर्वा और मौली, जानें पूजा का तरीका, हर मनोकामना होगी पूरी

You May Have Missed