इन 4 राशियों पर रहती है 'क्रूर ग्रह' शनि की विशेष नजर… बना देते हैं रंक से राजा!

इन 4 राशियों पर रहती है 'क्रूर ग्रह' शनि की विशेष नजर… बना देते हैं रंक से राजा!

Last Updated:

Shani Dev’s Favourite Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है. माना जाता है कि जिन राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि पड़ती है, वहां चुनौतियां तो आती हैं लेकिन साथ ही सफल…और पढ़ें

अयोध्या : सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. इसी तरह शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है. शनिवार के दिन लोग शनि मंदिरों में जाकर भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करते हैं. कहा जाता है कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. अगर शनि खुश हैं तो व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है और अगर नाखुश हैं तो जीवन में कई तरह के कष्ट आ सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि शनिदेव की सबसे प्रिय राशि कौन सी है? चलिए, आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि शनिदेव की सबसे प्रिय राशि कौन सी है और किन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है.

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शनि देव एक ऐसे देवता हैं जो मात्र एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव की कुछ प्रमुख राशियां हैं जिन पर उनकी विशेष कृपा रहती है. इनमें वृषभ , तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग शामिल हैं.

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. शनि देव इस राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करते हैं, जिससे करियर में सफलता और समृद्धि मिलती है. इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम पूरे होते हैं.

तुला राशि : तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि मानी जाती है. इस राशि में शनि देव उच्च अवस्था में रहते हैं, जिसका संबंध मित्रता से है. शनि के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में उन्नति मिलती है और शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिलती है.

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को कई तरह के सुख और सुविधाएं मिलती हैं. इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिलती है. शनि की साढ़ेसाती और ढैया के दौरान भी शनिदेव इस राशि पर अधिक कष्ट नहीं पहुंचाते हैं.

कुंभ राशि : कुंभ राशि शनि की स्वराशि मानी जाती है. इस राशि के जातकों पर शनि की सामाजिक दृष्टि रहती है, जिससे समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है. रुके हुए कार्य पूरे होते हैं, व्यापार में तरक्की होती है और शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

इन 4 राशियों पर रहती है क्रूर ग्रह शनि की विशेष नजर…बना देते हैं रंक से राजा

Source link

Previous post

Jitiya 2025 Date: जितिया कब है? संतान की सुरक्षा के लिए रखें निर्जला व्रत, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण, जीवित्पुत्रिका का महत्व

Next post

Hath Mein Paitrik Sampatti Ki Rekha: आपको मिलेगी पैतृक संपत्ति या रहेंगे ठन ठन गोपाल? देखें हाथ में कहां है संपत्ति की रेखा

You May Have Missed