बिजनेस में नुकसान, निवेश करने से बचें, वृषभ राशि वालों पर आज आ सकती है आफत! करें ये उपाय

बिजनेस में नुकसान, निवेश करने से बचें, वृषभ राशि वालों पर आज आ सकती है आफत! करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है.आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन चित्रा नक्षत्र और शुला योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण जरूर रखें. आज आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता भी मिल सकती है. हालांकि इसके लिए आपकी मेहनत ही काम आएगी.

बिजनेस में थोड़े नुकसान की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें नुकसान होने की भी संभावना नजर आ रही है. आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें, वरना आपके पैसे डूब सकते हैं. वहीं बात नौकरी करने वालो की करें तो आज आप कम मेहनत में ही अपने टारगेट को पूरा कर सकते हैं.आज आपको ऑफिस में अपने बॉस और सहयोगियों का सहयोग भी मिलेगा. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप इन्वेस्टमेंट से बचें वरना आपको नुकसान होने की संभावना है. आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं.

पार्टनर से कर सकतें है शादी की बात
वृषभ राशि के जातक आज अपने लव पार्टनर से शादी की बात भी कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको अपने पार्टनर को पूरा समय देना होगा. वहीं जो लोग सिंगल हैं आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. बात शादीशुदा लोगो की करें तो आज उनका दिन सामान्य और खुशनुमा रहने वाला है.

हल्दी से जुड़ा करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक खड़े हल्दी की 7 गांठ को बहते हुए जल में प्रभावित करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बिजनेस में नुकसान, निवेश करने से बचें, वृषभ राशि वालों पर आज आ सकती है आफत!

Source link

You May Have Missed