मिथुन राशि वाले आज गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान, लवलाइफ में तनाव के योग

मिथुन राशि वाले आज गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान, लवलाइफ में तनाव के योग

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 August 2025: मिथुन राशि वाले आज पैसे से संबंधित कोई डील या मीटिंग ना करें, ना ही आज किसी को पैसा उधार दें. ऐसा करने पर आपको आने वाले समय में आर्थिक नुकसान से गुजरना होगा.

मिथुन राशि वाले आज गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसानआज का मिथुन राशिफल.
ओम प्रयास /हरिद्वार. मिथुन राशि का सभी 12 राशियों में तीसरा स्थान है. जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 28 अगस्त बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभावों का आगमन लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन आपके जीवन के लिए यादगार बन सकता है. आज घर पर किसी रिश्तेदार या दोस्त का आना हो सकता है. जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है आज उनके रिश्ते की बात चल सकती है. प्रेम संबंधों में आज भी स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी. कार्यक्षेत्र में छोटे मोटे व्यवधान बने रहेंगे, लेकिन आपकी मेहनत और लग्न से कार्य करने पर सब सामान्य हो जाएगा. करियर में आज का दिन अच्छा रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज घर पर किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा. जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है आज उनके रिश्ते की बात चल सकती है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है, जो आपके जीवन के लिए एक यादगार बन जाएगा. प्रेम संबंधों में आज भी तनाव के योग हैं. कोशिश करें कि आज अपने साथी से ज्यादा बात या बहस आदि न करें. प्रेम संबंधों के टूटने का योग चल रहा है.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक का समय आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इन 5 घंटे में नई नौकरी के लिए आवेदन करना या इंटरव्यू देने पर आपको सफलता मिल सकती है. जिन जातकों ने नौकरी के लिए पहले ही आवेदन किया हुआ है. आज उन्हें इंटरव्यू या नौकरी ज्वाइन करने के लिए शुभ सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का समय सामान्य रहेगा. इस समय में पढ़ाई करने पर कोई बाधा नहीं होगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज छोटे-मोटे व्यवधान, उलझन आ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत और संघर्ष के कारण आपको उनका एहसास भी नहीं होगा. आज पैसे से संबंधित कोई डील या मीटिंग ना करें, ना ही आज किसी को पैसा उधार दें. ऐसा करने पर आपको आने वाले समय में आर्थिक नुकसान से गुजरना होगा. नए प्रोजेक्ट को लेकर आज आप मीटिंग या शुरुआत कर सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें अपने सीनियर या बॉस से कोई कठिन टास्क मिल सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और लग्न के कारण आप वह टास्क समय से पहले ही पूरा कर लेंगे, जिससे आपके कार्य की सराहना होगी. आज आपको प्रमोशन के लिए कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि वाले आज गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 August 2025: आज ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी व्रत, रवि योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Next post

बिजनेस में नुकसान, निवेश करने से बचें, वृषभ राशि वालों पर आज आ सकती है आफत! करें ये उपाय

You May Have Missed