Somvar Ka Daan: सोमवार को इन 7 में से कोई भी एक चीज करें दान, कुंडली का चंद्र दोष होगा दूर
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा का है. सोमवार को व्रत रखकर शिव पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. विवाह का योग बनता है. जिनके विवाह में देरी हो रही है, वे सोमवार का व्रत कर सकते हैं. व्रत के अलावा आप सोमवार को कुछ वस्तुओं का दान करके चंद्र दोष से मुक्ति पास सकते हैं. वैसे भी सोमवार को शिव पूजा करने से कुंडली चंद्र दोष मिटता है और मन को शांति मिलती है. आइए जानते हैं सोमवार को क्या दान करना चाहिए?
सोमवार को दान की वस्तुएं
1. सोमवार के दिन चावल का दान करें. चावल चंद्रमा का प्रमुख दान माना जाता है क्योंकि यह सुलभ होता है. चावल दान से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
2. सोमवार को पूजा के बाद दूध का दान करें. दूध का दान करने से मन की बेचैनी और तनाव दूर होता है. अनिद्रा की समस्या भी खत्म होती है.
3. सोमवार को सफेद वस्त्र पहनें और सफेद कपड़े का ही दान करें. इससे आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी.
4. सोमवार को शंख, सफेद चंदन, दही, मिश्री, मोती, खीर आदि का दान करें. इस दान से मानसिक संतुलन और शांति मिलती है. सौभाग्य और दाम्पत्य सुख बढ़ता है.
5. सोमवार के दिन जल और चांदी का दान करने से चंद्र दोष मिटता है. जल दान करने से पितर भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.
6. सोमवार को शिव मंदिर में बेलपत्र और शमी के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करें. उसके बाद दान करें. इससे पाप मिटते हैं और पुण्य मिलता है.
7. मोती का दान या मोती पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. बैंक बैलेंस बढ़ता है. एकाग्रता बढ़ाती है और निर्णय क्षमता सही होती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


