Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण, बढ़ सकते हैं मतभेद, व्यापार में लाभ के योग
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 24 August 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा. परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. यदि संयम और सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताते हैं तो…और पढ़ें
मकर राशि आज का राशिफल…ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. यदि संयम और सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताते हैं तो सफलता और लाभ दोनों आपके कदम चूमेंगे. उनका कहना है कि आज दिन को शुभ बनाने के लिए मकर राशि वाले सूर्य देव को जल अर्पित करें और उनका ध्यान करें.
व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी. ब्याज, कमीशन या लेन-देन से होने वाली आमदनी आपके भंडार को बढ़ाएगी.आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आपकी मेहनत और ईमानदारी से बने कार्यों की सराहना होगी. वित्तीय मामलों में फायदा मिलेगा.
प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गलतफहमियां रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती हैं, इसलिए साथी के साथ संवाद बनाए रखें. घर में कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं. परिजनों की उम्मीदों पर खरे उतरने का दबाव रहेगा. परिवार और समाज में आज आपकी हैसियत या योगदान को आंका जा सकता है, जिससे मन आहत होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


