Shanichari Amavasya 2025: शनिश्चरी अमावस्या पर आज रात इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, शनिदेव की रहेगी हमेशा कृपा

Shanichari Amavasya 2025: शनिश्चरी अमावस्या पर आज रात इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, शनिदेव की रहेगी हमेशा कृपा

Last Updated:

जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है, तो उसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है. यह दिन विशेष रूप से शनि दोष, पितृ दोष और कालसर्प दोष निवारण के लिए उत्तम माना गया है. शास्त्रों और ज्योतिषीय ग्रंथों में बताया गया है कि…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
आज रात इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, शनिदेव की रहेगी हमेशा कृपा
Shani Amavasya 2025 Deepak Jalane Ke Fayde : बरसात की काली रात और शनिवार का संयोग जब अमावस्या तिथि के साथ पड़ती है, तो उस दिन को शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं. ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह तिथि बेहद खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन किया गया छोटा-सा उपाय भी बड़ा फल देता है. कहा जाता है कि इस दिन दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, शनि दोष, कालसर्प दोष, पितृ दोष शांत होता है और जीवन की बाधाएं कम होती हैं. मान्यता है कि अगर आज रात आप घर और मंदिर में चार विशेष जगहों पर दीपक जलाएं तो ना केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति भी बनी रहती है…

पीपल के पेड़ के नीचे
आज रात आप पीपल के पेड़ के नीच दीपक अवश्य जलाएं. पीपल को शनि और पितृ का वास स्थल माना गया है. शनिश्चरी अमावस्या की शाम को सरसों के तेल का दीपक पीपल के नीचे जलाने से शनि प्रसन्न होते हैं और पितृदोष भी शांत होता है.

शनि मंदिर या शनि प्रतिमा के सामने
आज रात आप शनिदेव के मंदिर में जाएं और शनि देव के सामने तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें और 11 बार परिक्रमा करें. इससे शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट कम होते हैं.

घर के मुख्य द्वार पर
शनिश्चरी अमावस्या की रात घर के मेन गेट पर दीपक अवश्य जलाएं. मेन गेट पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं. यह घर की लक्ष्मी स्थिर रखने और रोग-व्याधि दूर करने में सहायक होता है.

तुलसी के पौधे के पास
तुलसी मां को विष्णुप्रिय माना गया है और जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां कई दोषों से राहत भी मिलती है. तुलसी के पास दीपक जलाने से पारिवारिक कलह मिटती है और घर में सुख-शांति व धन-धान्य की वृद्धि होती है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

आज रात इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, शनिदेव की रहेगी हमेशा कृपा

Source link

Previous post

घर में तुलसी को जल चढ़ाने के नियम: किस दिन चढ़ाएं, किस दिन नहीं, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ और दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा

Next post

शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित व्यक्ति 11 दिन इस मंत्र का जरूर करें जप, फिर देखें चमत्कार

You May Have Missed