Ganesh Chaturthi 2025: कर्नाटक के इस गांव में गणेश चतुर्थी की अनूठी परंपरा, पूरे गांव में स्थापित होती है केवल एक ही मूर्ति, जानें कारण

Ganesh Chaturthi 2025: कर्नाटक के इस गांव में गणेश चतुर्थी की अनूठी परंपरा, पूरे गांव में स्थापित होती है केवल एक ही मूर्ति, जानें कारण

Last Updated:

One Village, One Ganesha: 27 अगस्त से गणेश चतुर्थी की शुरुआत होगी. कर्नाटक के बेलगावी में ‘एक गांव, एक गणेश’ के सिद्धांत पर बप्पा को पूजा जाता है. खास बात है कि इसमें सिर्फ हिंदू नहीं, बल्कि दूसरे समुदाय के लोग…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
इस गांव में गणेश चतुर्थी की अनूठी परंपरा,गांव में स्थापित होती है एक मूर्ति
देश में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 27 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी, जो 6 सितंबर तक चलेगा. कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा की सीमा से जुड़ा बेलगावी जिला गणेश उत्सव को बेहद धूमधाम से मनाने के लिए जाना जाता है. उत्सव को खास बनाती है वो परंपरा जो वर्षों से निभाई जा रही है. यहां ‘एक गांव, एक गणेश’ के सिद्धांत पर बप्पा को पूजा जाता है.

‘एक गांव, एक गणेश’
कर्नाटक के बेलगावी में भी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तरह ही हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. बेलगावी शहर की हर गली, हर घर में, सार्वजनिक और निजी तौर पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, लेकिन इसी जिले में खानापुर तालुका में नंदगढ़ गांव है, जहां सिर्फ एक ही गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है. खास बात है कि इसमें सिर्फ हिंदू नहीं, बल्कि दूसरे समुदाय के लोग भी गणेश उत्सव मनाते हैं.

1944 से जारी है परंपरा
साल 1944 से हर वर्ष एक ही सार्वजनिक गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है. इस गांव ने यह साबित कर दिया है कि हिंदू और मुस्लिम एकता में ही शक्ति है, पूरे गांव के लिए एक ही गणेश प्रतिमा स्थापित कर एकता की अनूठी मिसाल पेश की है.

11 दिनों तक, गांव के सभी लोग एक साथ मिलकर पूजा और ‘गणेश पूजा’ करते हैं. हर दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है. सभी जातियों और समुदायों के लोग मिलकर गणेश उत्सव मनाते हैं और 11वें दिन विसर्जन करते हैं.

गणेश समिति के एक सदस्य ने बताया कि कहा, “हम कई साल से ‘एक गांव, एक गणेश’ का संदेश दे रहे हैं, ताकि सबको यह महसूस हो कि हम एक हैं. इससे गांव की एकता भी मजबूत होती है और फिजूलखर्ची से भी बचा जा सकता है. पूरे गांव के लिए एक ही गणेश प्रतिमा की स्थापना एक बेहतरीन परंपरा है.”

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

इस गांव में गणेश चतुर्थी की अनूठी परंपरा,गांव में स्थापित होती है एक मूर्ति

Source link

Previous post

खाने की थाली में 3 रोटियों से परहेज़ क्यों? अंधविश्वास या स्वस्थ जीवन की समझदारी? जानिए सबकुछ

Next post

Vastu Tips: नहाने के बाद शीशे के सामने खड़े होते हैं? भूलकर न करें ये 5 काम, शनि, राहु-केतु तबाह कर देंगे!

You May Have Missed