Jhadu Se Jude Shagun Apshagun : नया झाड़ू लाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना हमेशा होता रहेगा अपशकुन

Jhadu Se Jude Shagun Apshagun : नया झाड़ू लाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना हमेशा होता रहेगा अपशकुन

Last Updated:

Jhadu Se Jude Shagun Apshagun : झाड़ू सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि घर की बरकत और मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़ा एक अहम हिस्सा है, अगर इसे सही नियमों के साथ खरीदा और इस्तेमाल किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि और सक…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
नया झाड़ू लाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना हमेशा होता रहेगा अपशकुनझाड़ू से जुड़ी मान्यताएं
Jhadu Se Jude Shagun Apshagun : भारतीय परंपरा में झाड़ू को सिर्फ घर की सफाई का साधन नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि जिस घर में झाड़ू का सही तरीके से सम्मान होता है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती और सुख-समृद्धि बनी रहती है. झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी से जोड़ा गया है, इसलिए इसे घर में रखने और इस्तेमाल करने के खास नियम बताए गए हैं, अगर नई झाड़ू लाकर कुछ गलतियां हो जाएं तो इसका सीधा असर घर की बरकत पर पड़ सकता है. यही वजह है कि झाड़ू खरीदते समय और उसके बाद इस्तेमाल में विशेष ध्यान देना जरूरी है. तो आइए जानते हैं नई झाड़ू से जुड़े वे काम, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

झाड़ू खरीदने का सही दिन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू खरीदने के लिए गुरुवार और शुक्रवार सबसे शुभ दिन माने जाते हैं. इन दिनों झाड़ू लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. वहीं, शनिवार और मंगलवार को झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इन दिनों झाड़ू लाने से घर में कलह और आर्थिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

पुरानी झाड़ू का सही निपटान
नई झाड़ू लाने के बाद पुरानी झाड़ू को कभी भी कूड़े में न फेंकें. इसे किसी पेड़ के नीचे सम्मानपूर्वक रख दें. ऐसा करने से घर की बरकत बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी लगातार मिलती रहती है. झाड़ू का अपमान करने से धन की देवी नाराज हो सकती हैं.

झाड़ू की पूजा
झाड़ू को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. इसलिए नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से पहले इसे हल्दी, कुमकुम और चावल से पूजना चाहिए. यह परंपरा घर में सकारात्मकता बढ़ाती है और सुख-शांति लाती है.

झाड़ू पर पैर न लगाएं
मान्यता है कि झाड़ू पर पैर लगाना मां लक्ष्मी का अपमान करने के बराबर होता है, अगर भूल से भी झाड़ू पर पैर पड़ जाए तो तुरंत हाथ जोड़कर क्षमा मांग लेनी चाहिए. इससे नकारात्मक असर कम हो जाता है.

झाड़ू रखने की दिशा
झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. इसे घर के दरवाजे के पीछे या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लिटाकर रखना शुभ माना जाता है. झाड़ू को खुली जगह पर रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नया झाड़ू लाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना हमेशा होता रहेगा अपशकुन

Source link

You May Have Missed