Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों शनि अमावस्या पर चमकेगी किस्मत, इस चीज का करें दान.. जानें पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 23 Aug: तुला राशि के लिए आज शनि अमावस्या पर दान पुण्य का फल कई गुना मिलेगा. ज्योतिषी बंशीधर झा के अनुसार मित्रों व परिवार का सहयोग, करियर में प्रगति और प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा.
Aaj Ka Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. इस साल शनि अमावस्या शनिवार को पड़ने से आज किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल है और आप अनावश्यक परेशानियों से मुक्त महसूस करेंगे.
मित्रों और परिवार का साथ
पूर्णिया के ज्योतिष आचार्य बंशीधर झा के अनुसार, आज आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिजनों का साथ भी मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि पढ़ाई के प्रति उनकी जागरूकता और एकाग्रता बढ़ेगी.
यात्रा और प्रेम संबंध
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे. प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए भी आज का दिन सुखद रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं और यात्रा पर जाएंगे भी, ऐसा योग बन रहा है. आज का दिन आपके भाग्य निर्माण में भी सहायक होगा और आप अपने कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे.

करियर और व्यापार
व्यापारियों को आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा हो सकता है, लेकिन अंत में सुखद ही रहेगा.
आज के उपाय
आज के दिन आप हनुमान जी की पूजा करें. अगर आपके पास पीपल का पेड़ है, तो वहां जल चढ़ाएं और शाम को दीपक दान करें. इसके अलावा, आज काले रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।