Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें करियर, बिजनेस और लव लाइफ का हाल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें करियर, बिजनेस और लव लाइफ का हाल

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 August 2025: आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकतें है. अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी जरूर रखें. इसके साथ ही आज आपको अपने परिवार को पूर…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन आश्लेषा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में संचरण कर रहें हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेज,लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकतें है. आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी जरूर रखें. इसके साथ ही आज आपको अपने परिवार को पूरा समय देना होगा वरना परिवारिक समस्याओं के उलझन में आप फंस जाएंगे.

बिजनेज में पार्टनर से रहें सतर्क
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें हैं आज उनका दिन तो अच्छा है. लेकिन यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहें हैं तो आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में तमाम उलझनों के बाद भी बेफिक्र होकर काम को करेंगे. आज आपको अपनी काबिलियत अपने बॉस के सामने साबित करनी होगी. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट कर सकतें है.

पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज मधुरता आएगी. छोटा ही सही आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा जरूर दें. इससे आपको रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकतें है. बात शादीशुदा लोगो की करें तो आज उन्हें अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरुर देना होगा.

जरूर करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक यदि सफेद कपड़े में चावल बांधकर किसी बहते जल में ये प्रवाहित करते हैं तो इससे आपके संकट दूर होंगे.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें करियर, बिजनेस और लव लाइफ

Source link

Previous post

Mobile Number Last Digit 5: मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, आपका बिजनेस रॉकेट की तरह करेगा ग्रो

Next post

Marriage Line In Hand: आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज? हथेली की इस रेखा को देखकर लगा सकते हैं पता

You May Have Missed