हनुमान चालीसा की सिर्फ ये चौपाई रोज सुबह उठते ही पढ़ लें, कई संकटों से छुटकारा दिलाएंगे हनुमान जी
Last Updated:
Hanuman Chalisa Benefits: हनुमान जी महाराज भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करते. उनकी चालीसा की यह चौपाई हर उस इंसान के लिए जीवनदायी मंत्र है, जो किसी संकट में फंसा हो, अगर आप भी चाहते हैं कि जीवन की सभी मुश्कि…और पढ़ें

हनुमान जी क्यों कहलाते हैं संकट मोचन?
हनुमान जी महाराज को भगवान राम का परम भक्त माना जाता है. उन्होंने जीवनभर केवल सेवा, समर्पण और भक्ति का रास्ता अपनाया. धर्म ग्रंथों में लिखा है कि कलयुग में अगर कोई देवता सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं तो वो हनुमान जी हैं. यही वजह है कि उन्हें संकट मोचन कहा जाता है. मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा दृष्टि पड़ते ही इंसान के जीवन से दुख, दर्द और संकट दूर हो जाते हैं.
इस चौपाई का सीधा अर्थ है कि अगर इंसान पूरी निष्ठा से मन, कर्म और वचन में हनुमान जी का स्मरण करता है, तो हनुमान जी उसे हर संकट से बचा लेते हैं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर कोई भक्त रोजाना इस चौपाई का जाप करता है, तो उसके जीवन की सारी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं. चाहे आर्थिक समस्या हो, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो या मानसिक तनाव, हनुमान जी अपने भक्त की रक्षा जरूर करते हैं. इस चौपाई का जाप भक्त और भगवान के बीच गहरा रिश्ता जोड़ देता है.
जाप करने का सही तरीका
1. सुबह स्नान करने के बाद शांत मन से हनुमान चालीसा पढ़ें.
2. चौपाई का जाप करते समय हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने दीपक जलाएं.
3. मन को इधर-उधर भटकने न दें और पूरी श्रद्धा से ध्यान लगाएं.
4. अगर संभव हो तो मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से इसका जाप करें.


