नौकरी की तलाश आज होगी खत्म, लेकिन यह मुसीबत करेगी पीछा, रहें सावधान, जानें पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 21 August 2025: मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में लगे हैं, उनकी तलाश आज खत्म होगी. लेकिन कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है. धन संबंधी समस्याएं आ सकती है, जिस कारण आप मानसिक परेशान रहें…और पढ़ें
आज का मिथुन राशिफल.ओम प्रयास /हरिद्वार. आज 21 अगस्त बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित और मिले-जुले प्रभाव का आगमन लेकर आया है. आज भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहना होगा. पेट संबंधी समस्याएं या त्वचा संबंधी समस्याएं आज भी रहने वाली है. घर पर मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन आपके वैवाहिक संबंधों में विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में आज के 3 घंटे बेहद खास रहेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की तलाश आज खत्म होगी और सफलता मिलेगी.
लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन विवाद लेकर आया है. आज घर पर खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति के कारण संबंधों में तनाव और विवाद बने रहेंगे. आज आपको अपने शब्दों यानी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान आप अपने प्रेमी को अपने दिल की बात बता सकते हैं.
करियर राशिफल
वह बताते हैं कि मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में लगे हैं उनकी तलाश आज खत्म होगी. जिन जातकों द्वारा नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ था, उन्हें आज सफलता मिल सकती है. वहीं छात्रों के लिए भी आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज छात्रों को पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आएगी बल्कि आज आप अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं. आने वाला समय आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है.
व्यवसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं कि आज का दिन कार्यक्षेत्र में नए और अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज आप कार्य क्षेत्र से संबंधित कोई डील करने की सोच रहे थे. उसमें लाभ मिलेगा, लेकिन कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है. धन संबंधी समस्याएं आ सकती है, जिस कारण आप मानसिक परेशान रहेंगे. कोशिश करें कि किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें भी आज अपने सीनियर या सहयोगी से विशेष सतर्कता बरतनी होगी.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Lalit Bhatt
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


