शराब पीने की लत से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, नशे और दुख से मुक्ति दिलाएंगे शिव

शराब पीने की लत से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, नशे और दुख से मुक्ति दिलाएंगे शिव

Last Updated:

Shramheshwar Mahadev: श्रंभेश्वर महादेव का नाम सिर्फ एक आस्था नहीं बल्कि एक ऐसा सहारा है जो दुखी, बीमार और नशे में डूबे इंसान को नया जीवन देता है. शिव पुराण में भी साफ लिखा है कि जो भी सच्चे दिल से श्रंभेश्वर म…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
शराब पीने की लत से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये सरल उपायशराब की लत छुड़ाने के उपाय
Shramheshwar Mahadev: शिव पुराण में श्रंभेश्वर महादेव का महत्व बहुत खास बताया गया है. कहते हैं कि जो भी व्यक्ति जीवन में बुरी आदतों में फंसा हो, नशे से बाहर नहीं निकल पा रहा हो या फिर परिवार में लगातार कलह और बीमारी बनी रहती हो, उनके लिए श्रंभेश्वर महादेव का स्मरण वरदान जैसा है. महादेव को भोलेनाथ कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्त की पुकार तुरंत सुनते हैं. चाहे कोई कितने भी सालों से शराब या अन्य नशे की गिरफ्त में क्यों न हो, अगर वह सच्चे मन से श्रंभेश्वर बाबा का नाम ले और बताए गए नियमों से पूजा करे, तो धीरे-धीरे नशा छूटने लगता है और परिवार में खुशियां लौट आती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

श्रंभेश्वर महादेव की कथा
शिव महापुराण में श्रंभेश्वर बाबा की कथा बहुत रोचक ढंग से आती है. कहा जाता है कि जब नरसिंह भगवान का क्रोध शांत करने के लिए सभी देवता डर गए थे, तब भगवान शंकर ने शर पक्षी का रूप लिया. उन्होंने नरसिंह भगवान को अपने पंजों में उठाकर अलखनंदा नदी में ले जाकर शांत किया. उसी समय शिवजी का नाम “श्रंभेश्वर महादेव” पड़ा. इस नाम का जप करने से न सिर्फ भय और दुख दूर होते हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है. यही वजह है कि इस नाम को साधारण नहीं माना जाता बल्कि यह अद्भुत शक्ति से भरा हुआ है.

यह भी पढ़ें – बार-बार बिजनेस में रुकावटें आ रही हैं? अपनाएं ये असरदार फिटकरी टोटका और बदलें अपनी किस्मत

नशे से मुक्ति का उपाय
अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से शराब जैसी बुरी आदत में फंसा हुआ है और चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहा है, तो श्रंभेश्वर महादेव की पूजा से मदद मिल सकती है. मान्यता है कि बेलपत्र के पांच पत्ते, शमी के तीन पत्ते और पांच काली मिर्च लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद हाथ जोड़कर बाबा से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति नशे से बाहर निकल जाए.

इसके बाद बेलपत्र और काली मिर्च को पूजा करने के बाद वापस ले आएं. फिर बेलपत्र को सुबह और काली मिर्च को शाम के समय उस व्यक्ति को खाने में किसी भी तरह से दे दें. कहते हैं कि 15 से 20 दिन तक ऐसा करने पर धीरे-धीरे नशे की आदत खत्म होने लगती है.

बीमारियों से राहत
श्रंभेश्वर महादेव का नाम सिर्फ नशा छुड़ाने में ही नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों में भी काम करता है, अगर कोई व्यक्ति कोमा में हो या डॉक्टर जवाब दे चुके हों, तो महादेव का स्मरण चमत्कार दिखा सकता है. इसके लिए शिवलिंग के पास अशोक सुंदरी, गणेश जी और कार्तिकेय जी के स्थान पर चावल के कुछ दाने अर्पित करें और जल से स्नान कराए. इसके बाद वह जल बीमार व्यक्ति को पिलाएं या उसके शरीर पर लगाएं. विश्वास है कि धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शराब पीने की लत से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये सरल उपाय

Source link

You May Have Missed