शराब पीने की लत से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, नशे और दुख से मुक्ति दिलाएंगे शिव
Last Updated:
Shramheshwar Mahadev: श्रंभेश्वर महादेव का नाम सिर्फ एक आस्था नहीं बल्कि एक ऐसा सहारा है जो दुखी, बीमार और नशे में डूबे इंसान को नया जीवन देता है. शिव पुराण में भी साफ लिखा है कि जो भी सच्चे दिल से श्रंभेश्वर म…और पढ़ें
शराब की लत छुड़ाने के उपायश्रंभेश्वर महादेव की कथा
शिव महापुराण में श्रंभेश्वर बाबा की कथा बहुत रोचक ढंग से आती है. कहा जाता है कि जब नरसिंह भगवान का क्रोध शांत करने के लिए सभी देवता डर गए थे, तब भगवान शंकर ने शर पक्षी का रूप लिया. उन्होंने नरसिंह भगवान को अपने पंजों में उठाकर अलखनंदा नदी में ले जाकर शांत किया. उसी समय शिवजी का नाम “श्रंभेश्वर महादेव” पड़ा. इस नाम का जप करने से न सिर्फ भय और दुख दूर होते हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है. यही वजह है कि इस नाम को साधारण नहीं माना जाता बल्कि यह अद्भुत शक्ति से भरा हुआ है.
नशे से मुक्ति का उपाय
अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से शराब जैसी बुरी आदत में फंसा हुआ है और चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहा है, तो श्रंभेश्वर महादेव की पूजा से मदद मिल सकती है. मान्यता है कि बेलपत्र के पांच पत्ते, शमी के तीन पत्ते और पांच काली मिर्च लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद हाथ जोड़कर बाबा से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति नशे से बाहर निकल जाए.
बीमारियों से राहत
श्रंभेश्वर महादेव का नाम सिर्फ नशा छुड़ाने में ही नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों में भी काम करता है, अगर कोई व्यक्ति कोमा में हो या डॉक्टर जवाब दे चुके हों, तो महादेव का स्मरण चमत्कार दिखा सकता है. इसके लिए शिवलिंग के पास अशोक सुंदरी, गणेश जी और कार्तिकेय जी के स्थान पर चावल के कुछ दाने अर्पित करें और जल से स्नान कराए. इसके बाद वह जल बीमार व्यक्ति को पिलाएं या उसके शरीर पर लगाएं. विश्वास है कि धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगती है.


