घर और ऑफिस में बार-बार आ रही परेशानियों से छुटकारा चाहिए? अपनाएं राई और नमक का ये सरल उपाय

घर और ऑफिस में बार-बार आ रही परेशानियों से छुटकारा चाहिए? अपनाएं राई और नमक का ये सरल उपाय

Home Remedies For Peace And Harmony: हर इंसान चाहता है कि उसका घर और ऑफिस खुशियों से भरा रहे, लेकिन कई बार बिना किसी वजह के झगड़े, तनाव, बीमारियां और कामकाज में रुकावटें आ जाती हैं. इंसान कोशिश करता है मेहनत करने की, लेकिन किस्मत साथ नहीं देती. ऐसे समय में लोग अक्सर छोटे-छोटे घरेलू उपाय अपनाते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और माहौल को सकारात्मक बनाने में मदद करते हैं. राई और नमक का उपाय ऐसा ही एक सरल और कारगर तरीका माना जाता है. कहते हैं इसे करने से घर में शांति आती है, कामकाज में तरक्की होती है और मन भी हल्का महसूस करता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इसे सही तरीके से कैसे करना चाहिए.

राई का महत्व
राई (सरसों के छोटे दाने) सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं. पुराने समय से ही लोग मानते हैं कि राई बुरी नजर और नकारात्मक ताकतों को दूर करती है. जब इंसान मन से परेशान हो या घर-ऑफिस में अजीब-सा भारीपन लगे, तो राई का उपाय कारगर साबित होता है.

यह भी पढ़ें – बार-बार बिजनेस में रुकावटें आ रही हैं? अपनाएं ये असरदार फिटकरी टोटका और बदलें अपनी किस्मत

उपाय करने का तरीका
1. सबसे पहले एक मुट्ठी राई अपने हाथ में लें.
2. जिस जगह आप काम करते हैं, चाहे घर हो या ऑफिस, वहां खड़े होकर राई को हाथ में पकड़ें.
3. अब राई को अच्छे से हाथ पर रगड़ें और मन ही मन अपनी परेशानियां याद करके प्रार्थना करें कि वो दूर हो जाएं.
4. इस दौरान आप सोच सकते हैं – घर की बीमारियां खत्म हों, कामकाज बढ़े, परिवार में शांति रहे और मन का बोझ हल्का हो.
5. रगड़ने के बाद राई को अपने पीछे की ओर फेंक दें. इसे पीछे फेंकना इस बात का संकेत है कि आप सारी नकारात्मकता पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं.

नमक का उपयोग
उपाय पूरा करने के बाद हाथों को नमक के पानी से धोना जरूरी है.
1. इसके लिए एक चुटकी नमक हाथ में लें.
2. इसे हल्का-सा रगड़ें और फिर पानी से हाथ धो लें.
3. मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरह खींचकर खत्म कर देता है.

कब और कितने दिन करें?
1. इस उपाय को हफ्ते में कम से कम 1 बार करें.
2. अगर परेशानी ज्यादा है तो लगातार 7 दिन तक इसे आजमा सकते हैं.
3. कहते हैं कि लगातार करने से असर जल्दी दिखने लगता है और माहौल हल्का व पॉजिटिव हो जाता है.

मिलने वाले फायदे
1. घर और ऑफिस में शांति और सुकून बना रहता है.
2. कामकाज में रुकावटें कम होने लगती हैं.
3. परिवार में झगड़े-फसाद धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं.
4. बीमारियां और तनाव का असर कम महसूस होता है.
5. मन हल्का और आत्मविश्वास से भरा लगता है.

ध्यान रखने वाली बातें
1. राई और नमक का उपाय पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करें.
2. इसे मज़ाक या हल्के में ना लें.
3. उपाय करते समय मन में साफ इरादे रखें और दूसरों की बुराई सोचकर न करें.
4. फेंकी गई राई को दोबारा छुएं नहीं, क्योंकि उसमें नकारात्मकता समाई होती है.

Source link

Previous post

वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ऐसा काम, वरना आ जाएगी मुसीबत…करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

Next post

शराब पीने की लत से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये सरल उपाय, नशे और दुख से मुक्ति दिलाएंगे शिव

You May Have Missed