Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 August 2025: आज बुध प्रदोष व्रत, सिद्धि योग, गणेश पूजा, पुनर्वसु नक्षत्र, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 August 2025: आज बुध प्रदोष व्रत, सिद्धि योग, गणेश पूजा, पुनर्वसु नक्षत्र, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 August 2025: आज बुध प्रदोष, बुधवार व्रत और गणेश पूजा का दिन है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, तैतिल करण, सिद्धि योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से त्रयोदशी ति​थि प्रारंभ होगी, तो त्रयोदशी का प्रदोष काल आज ही मिल रहा है, इसलिए बुध प्रदोष व्रत रखना आज श्रेष्ठ है. बुध प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय की जाएगी. बुध प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:56 बजे से है. इस समय में आप बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, गंगाजल, गाय के दूध, चंदन, फूल, फल, धूप, दीप आदि से पूजा करें. ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें. शिव चालीसा पढ़ें और बुध प्रदोष व्रत की कथा सुनें. पूजा का समापन शिव जी की आरती से करें. भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और कष्ट मिटेंगे.

आज के दिन भगवान शिव के साथ गणेश जी की पूजा का सुंदर संयोग बना है. विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करने से आपके जीवन की विघ्न और बाधाएं दूर होंगी. गणपति बप्पा को पूजा में मोदक, दूर्वा, लाल सिंदूर जरूर अर्पित करें. यदि आपकी कुंडली में बुध दोष है तो आप गाय को हरा चारा खिलाएं. आज हरे रंग के कपड़े पहनें, कांसे के बर्तन, हरे फल, हरे कपड़े, हरी मूंग आदि का दान करें. बुध का शुभ प्रभाव मिलने लगेगा. बुध की कृपा से आपकी वाणी, बुद्धि, बिजनेस में उन्नति होगी. आज के पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल के बारे में.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 अगस्त 2025

आज की तिथि- द्वादशी – 01:58 पी एम तक, उसके बाद त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 12:27 ए एम, अगस्त 21 तक, फिर पुष्य
आज का करण- तैतिल – 01:58 पी एम तक, गर – 01:18 ए एम, अगस्त 21 तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- सिद्धि – 06:13 पी एम तक, फिर व्यतीपात
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मिथुन – 06:35 पी एम तक, फिर कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:56 पी एम
चन्द्रोदय- 03:36 ए एम, अगस्त 21
चन्द्रास्त- 05:10 पी एम

बुध प्रदोष के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:25 ए एम से 05:09 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: 10:07 पी एम से 11:40 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:27 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, अगस्त 21 से 12:46 ए एम, अगस्त 21
बुध प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:53 ए एम से 07:31 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:31 ए एम से 09:09 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:46 ए एम से 12:24 पी एम
चर-सामान्य: 03:40 पी एम से 05:18 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:18 पी एम से 06:56 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:18 पी एम से 09:40 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:40 पी एम से 11:02 पी एम
चर-सामान्य: 11:02 पी एम से 12:24 ए एम, अगस्त 21
लाभ-उन्नति: 03:09 ए एम से 04:31 ए एम, अगस्त 21

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 12:24 पी एम से 02:02 पी एम
यमगण्ड- 07:31 ए एम से 09:09 ए एम
गुलिक काल- 10:46 ए एम से 12:24 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

नन्दी पर – 01:58 पी एम तक, भोजन में.

Source link

You May Have Missed