दुनिया का सबसे भव्य श्रृंगार, 101 साल पुराने मंदिर में 125 करोड़ के गहने पहनते हैं यहां के राधा कृष्ण
Last Updated:
जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और इस बार यह शुभ तिथि 31 अगस्त को है. राधा अष्टमी के मौके पर आज हम आपको मध्य प्रदेश के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने 100 करोड़ के आभूषण के लिए…और पढ़ें


मंदिर के पुजारी ने बताया कि जन्माष्टमी और राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर चौबीस घंटे खुला रहता है. इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है. करोड़ों रुपए के गहनों से सजे राधा कृष्ण को देखने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं. उन्होंने बताया कि गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव सिंधिया प्रथम ने करवाई थी. सिंधिया राजाओं ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा के लिए चांदी के बर्तन और श्रृंगार के लिए रत्न जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे. मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण की अद्भुत प्रतिमाएं हैं.

बताया गया है कि राधा कृष्ण पर सजाए जाने वाले इन गहनों की कीमत वर्तमान में 125 करोड़ के करीब बताई जाती है. हीरे, मोती और पन्ना जैसे कीमती रत्नों से सुसज्जित भगवान के मुकुट और अन्य आभूषण बेशकीमती गहने सालभर बैंक के लॉकर में रहते हैं. जन्माष्टमी और राधा अष्टमी के दिन 24 घंटे के लिए इन गहनों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर लाया जाता है और राधा-कृष्ण का श्रृंगार किया जाता है. भगवान 24 घंटे तक ये जेवर पहनकर भक्तों को दर्शन देते हैं. शहर के महापौर दिन के ठीक 12 बजे गहनों से राधा कृष्ण का श्रृंगार कर महाआरती करते हैं.
24 घंटे भक्तों को दर्शन
बता दें कि जन्माष्टमी और राधा अष्टमी पर गोपाल मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति को महंगे आभूषणों से सजाया जाता है, जिसके बाद वे इस खास दिन 24 घंटे भक्तों को दर्शन देते हैं. उनकी सुरक्षा के लिए मंदिर पर कड़ा पहरा बैठाया जाता है. करीब डेढ़ सौ से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मंदिर के गहनों और भक्तों की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं. साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर और आसपास के परिसर में पुलिस की निगरानी रहती है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


