Astro Tips: विश्वकर्मा पूजा पर लेनी है नई गाड़ी, तो राशि के अनुसार चुनें रंग, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
Last Updated:
Astro Tips: हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है. इस दिन वाहनों की पूजा का विशेष महत्व है. कई लोग इस दिन नई गाड़ी खरीदते भी हैं. यदि आप भी इस विश्वकर्मा पूजा नई गाड़ी लाने का प्लान बना रहें हैं तो अपनी राशि के अनुसार रंग का चयन करें. ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ माना गया है. इस संबंध में देवघर के जाने-माने ज्योतिषी पंडीत नंद किशोर मुद्गल ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है. पढ़ें रिपोर्ट…
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना खास महत्व होता है और वे एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं. जब सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन को कन्या संक्रांति कहा जाता है. इस दिन को पूरे भारत में विश्वकर्मा पूजा के रूप में भी बेहद धूमधाम से मनाया जाता है.

दुनिया के पहले इंजीनियर और शिल्पकारविश्वकर्मा पूजा का दिन भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को इस संसार का पहला इंजीनियर और शिल्पकार माना जाता है. ऐसा कहते हैं कि उन्होंने ही इस दिन अस्त्र-शस्त्र और बड़े-बड़े नगरों का निर्माण किया था. यही वजह है कि इस दिन वाहनों और मशीनों की खास पूजा की जाती है. इस दिन लोग वाहन खरीदना भी शुभ मानते हैं. अगर आप राशि के अनुसार वाहन खरीदते हैं, तो माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपकी यात्रा मंगलमय होगी.

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर वाहन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपनी राशि के अनुसार वाहन के रंग का चुनाव करते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक फल मिल सकते हैं. आइए, देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन सा रंग सबसे शुभ रहेगा.

ज्योतिषाचार्य कहते हैं की मेष राशि वाले के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं. मेष राशि वाले को लाल रंग का वाहन खरीदना चाहिए. इसके साथ ही केसरिया या पीले रंग का भी वाहन खरीद सकते हैं और उस वाहन में भगवान श्री राम या फिर हनुमान जी की मूर्ति अवश्य रखें.

वृषभ राशि वाले के स्वामी शुक्र होते हैं. इस अनुसार वृषभ राशि जातक वाले को सफेद या फिर गुलाबी रंग के वाहन खरीदना चाहिए. इसके साथ ही उस वाहन में भगवान विष्णु की मूर्ति अवश्य रखें इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि जातक वालों के स्वामी बुध होते हैं. इस अनुसार मिथुन राशि जातक वालों को हरे या ग्रे रंग का वाहन खरीदना चाहिए. इस वाहन में भगवान गणेश या भगवान विष्णु की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए. दोनों के अलावा मां दुर्गा की भी मूर्ति रख सकते हैं. इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

कर्क राशि जातक वालों के स्वामी चंद्रमा होते हैं. इसलिए कर्क राशि जातक वालों को सफेद रंग का वाहन खरीदना चाहिए और इस वाहन में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करना चाहिए. इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

सिंह राशि जातक के स्वामी सूर्य होते हैं इसलिए सिंह राशि जातक वालों को विश्वकर्मा पूजा के दिन पीला, केसरिया या फिर सफेद रंग का वाहन खरीदना चाहिए. उस वाहन में सिंह राशि जातक वाले को भगवान सूर्य देव या फिर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करना चाहिए इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

कन्या राशि जातक के स्वामी बुध होते हैं. इसलिए कन्या राशि जातक वालों को विश्वकर्मा पूजा के दिन या लाल रंग का वाहन खरीदना चाहिए. उस वाहन में कन्या राशि जातक वालों को भगवान गणेश जी या माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित करना चाहिए इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

तुला राशि जातक के स्वामी शुक्र होते हैं. इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन तुला राशि जातक वालों को सफेद या नीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए. तुला राशि जातक वालों को उस वाहन में स्वास्तिक अवश्य बनाना चाहिए ओर लक्ष्मी या मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए

वृश्चिक राशि जातक वालों के स्वामी मंगल होते हैं. विश्वकर्मा पूजा के दिन वृश्चिक राशि जातक वालों को पीला लाल या हरे रंग का वाहन खरीदना चाहिए. वृश्चिक राशि जातक वालों को उस वाहन में विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए.इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

धनु राशि जातक वालों के स्वामी गुरु होते हैं.विश्वकर्मा पूजा के दिन धनु राशि जातक वालों को केसरिया,पीला या चांदी रंग के वाहन खरीदना चाहिए. धनु राशि जातक वालों को उस वाहन में विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए.

मकर राशि जातक वालों के स्वामी शनि होते हैं. इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन मकर राशि जातक वालों को हरा या पीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए. मकर राशि जातक वालों को उस वाहन में शनि देव या भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि जातक वालों के भी स्वामी शनि होते हैं इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन कुंभ राशि जातक वालों को हराया पीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए उस वाहन में शनि देव या भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए.

मीन राशि जातक वालों के स्वामी गुरु होते हैं. इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन मीन राशि जातक वालों को सफेद या पीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए. उस वाहन में भगवान विष्णु या माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी.


