Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: मकर राशि वालों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करनी होगी, कुंभ वाले वाहन सावधान से चलाएं और मीन वालों सेहत का ध्यान रखें!

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: मकर राशि वालों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करनी होगी, कुंभ वाले वाहन सावधान से चलाएं और मीन वालों सेहत का ध्यान रखें!

Last Updated:

Weekly Horoscope 18 to 24 August 2025: अगस्त का यह सप्ताह मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वाले इस सप्ताह बेवजह तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और लव लाइफ …और पढ़ें

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मकर साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपके जीवन में कभी आपकी इच्छा के अनुसार तो कभी आपकी इच्छा के विरुद्ध चीज़ें घटित होती दिखाई देंगी. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने जीवन में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. इस सप्ताह आपको आलस्य और अहंकार से बचना होगा, अन्यथा आपको बेवजह तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपना काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और ऊर्जा लगानी होगी. इसी तरह, परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. सप्ताह के मध्य में आपको काम के सिलसिले में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद रहेगी और नए संपर्क बनेंगे. इस दौरान आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. व्यापार के लिए, सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की तुलना में अधिक शुभ और लाभदायक रहने वाला है. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन हो सकती है. ऐसे में किसी भी बात को तूल न दें और अपने प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं का सम्मान करें. जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
कुंभ राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में ज़मीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं. ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी भी करनी पड़ सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारियों से बहुत सावधान रहना होगा; अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने से आपका काम प्रभावित हो सकता है. यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें; अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर आपका रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है. इस दौरान माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने पर आप थोड़े परेशान रहेंगे. यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति और क्षमता पर विचार करना चाहिए; अन्यथा वर्तमान में चल रहा अच्छा व्यवसाय भी इससे प्रभावित हो सकता है. जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका सहारा बनेगा और उसकी मदद से आप सभी समस्याओं का समाधान खोजने में काफी हद तक सफल होंगे. जीवनसाथी से आपको उत्तम सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

भाग्यशाली रंग:नीला
भाग्यशाली अंक: 15

मीन साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
मीन राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह भावनाओं में बहकर या बिना समझे कोई भी काम नहीं करना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से बहुत सावधान रहने की ज़रूरत होगी जो अक्सर आपको गुमराह करने की कोशिश करते हैं. इस दौरान न केवल आपके विरोधी, बल्कि आपका स्वास्थ्य भी आपके काम में बाधा बन सकता है. इस दौरान आपको पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए और पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा उसे वापस पाना मुश्किल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और कनिष्ठों के साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत होगी. व्यवसायियों के लिए समय शुभ है, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी योजना या बिजनस में पैसा लगाते समय अपने शुभचिंतकों की राय ज़रूर लेनी चाहिए. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवन में अचानक कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं. इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपके लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है. अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो आपको सही समय का इंतज़ार करना चाहिए अन्यथा, काम बिगड़ सकते हैं. मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा उन्हें पेट संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: तुला वाले इस सप्ताह हर क्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे, वृश्चिक और धनु वालों को आर्थिक अवसर मिलेंगे, बिजनस में खूब लाभ होगा!

Next post

लगातार 3 शुक्रवार करें यह चमत्कारी अभिषेक, धन-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा पाना होगा आसान, दूर होंगे सारे कष्ट

You May Have Missed