इन 9 राशियों से दुश्मनी मोल लेना पड़ सकता है भारी, इनका गुस्सा धीमा ज़हर है, मौका मिलते ही कर देते हैं सीधा वार

इन 9 राशियों से दुश्मनी मोल लेना पड़ सकता है भारी, इनका गुस्सा धीमा ज़हर है, मौका मिलते ही कर देते हैं सीधा वार

Most Dangerous Zodiac Signs: दुनिया में हर इंसान का स्वभाव अलग होता है, लेकिन जब बात राशियों की आती है, तो कुछ खास राशियों के लोग अपने स्वभाव से सबको चौंका देते हैं. दिखने में भले ये सामान्य और शांत लगें, लेकिन जब इनकी हद पार हो जाती है, तो ये सीधे दिल पर वार करने में पीछे नहीं रहते. कुछ राशियां गुस्सा खुले आम दिखाती हैं, कुछ चुपचाप सहकर वक्त आने का इंतजार करती हैं, और कुछ इतनी चुप रहती हैं कि आपको लगेगा इन्हें फर्क ही नहीं पड़ता… लेकिन जब जवाब देती हैं, तो सीधा दिमाग हिला देती हैं. आज हम बात करेंगे उन खास राशियों की, जिनसे दुश्मनी मोल लेना आपके लिए भारी पड़ सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग बहुत गहरे और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं, ये सामने वाले को कभी जल्दी अपने इरादे समझने नहीं देते, अगर इनसे पंगा ले लिया, तो ये चुपचाप सही मौके का इंतजार करेंगे और फिर ऐसा पलटवार करेंगे कि आप सोचते रह जाएंगे. इनकी एक खासियत है कि ये बातों में नहीं, काम में जवाब देना पसंद करते हैं.

3. सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोग शेर की तरह होते हैं – सामने से टकराना इनकी फितरत है, अगर कोई इन्हें अपमानित करे या चुनौती दे, तो ये पीछे नहीं हटते. इनके जवाब तेज, धारदार और कभी-कभी बहुत कड़वे भी हो सकते हैं. इनकी एक खासियत है कि ये दुश्मन को उसी अंदाज में जवाब देते हैं, जिसमें चोट सबसे गहरी लगे.

4. मेष (Aries)
मेष राशि के लोग जो महसूस करते हैं, वही बोलते हैं. इन्हें अपने गुस्से को छुपाना नहीं आता, अगर आप इनके खिलाफ कुछ गलत कर देंगे, तो ये तुरंत और खुले आम आपका सामना करेंगे, ये साफ-साफ बात करते हैं, चाहे इससे सामने वाले को कितनी भी तकलीफ क्यों न हो.

5. धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लोग भी सीधे और बेबाक होते हैं, अगर इन्हें कोई गलत लगे, तो तुरंत बोल देंगे. इनके शब्द कभी-कभी तीर की तरह चुभते हैं, लेकिन ये पीछे नहीं हटते. इन्हें अपने विचार रखने में डर नहीं लगता, चाहे माहौल कितना भी खराब क्यों न हो जाए.

6. मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोग अपने दिमाग से खेलने में माहिर होते हैं, ये पहले आपको अपने हंसते-मुस्कुराते स्वभाव से बेफिक्र कर देंगे, लेकिन जैसे ही कोई बात इन्हें चुभ जाती है, ये अपने शब्दों से ऐसे पलटवार करते हैं कि सामने वाला सोच में पड़ जाए.

7. कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लोग शांत और प्रैक्टिकल होते हैं, ये सामने से गुस्सा नहीं दिखाते, लेकिन अंदर ही अंदर सब नोट कर लेते हैं. फिर सही वक्त आने पर ऐसा जवाब देते हैं कि सामने वाला उम्रभर याद रखे.

9. वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लोग बहुत धैर्यवान होते हैं, लेकिन जब इनका धैर्य टूटता है, तो इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है. ये धीरे वार करते हैं, लेकिन असर गहरा और लंबे समय तक रहता है.

Source link

Previous post

गणेश चतुर्थी पर बन रहे छोटे-बड़े 8 संयोग.. 2 राशियों की होगी मौज! अयोध्या के ज्योतिषी ने दिए संकेत

Next post

पितृपक्ष के पहले दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा, पितर शांति के लिए जरूर करें यह काम

You May Have Missed