वृषभ राशि वालों के लिए आज शानदार मौका, करें यह काम, खूब होगा फायदा, बनेंगे मालामाल!
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 August 2025: आज वृषभ राशि के जातक आज आप किसी प्लॉट या सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करें इससे आपको फायदा होगा.
काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप धन के लेन देन को लेकर भी सावधान जरूर रहें. वरना आपको आर्थिक चोट भी लग सकती है.
बिजनेस में नए डील पर लगेगी मुहर
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें अच्छा खासा फायदा होगा. आज आप अपने बिजनेस को लेकर कोई नई डील भी फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में खूब फायदा होगा. वहीं बात नौकरी करने वालों की तो आज आप ऑफिस में बेवजह फिजूल की बहस से बचें. आज आप अपना पूरा दिमाग अपने काम पर लगाएं. आज नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट या सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करें इससे आपको फायदा होगा.
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ आज मिला जुला रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही, लेकिन उन्हें कोई तोहफा जरूर दें. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन शानदार रहेगा.
भगवान सूर्य को दें अर्ध्य
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए औऱ उन्हें तांबे के लोटे में अर्ध्य देना चाहिए. इससे यश और कीर्ति बढ़ेगी.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


